Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra In Jharkhand : झारखंड में राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की एंट्री हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान खोलने के लिए गोड्डा पहुंचे हैं। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने झारखंड के गोड्डा में कहा कि मैं आपसे एक सवाल पूछना चाहता हूं कि जब अडानी जैसे लोगों के लाखों करोड़ों रुपये माफ होते हैं तो नरेंद्र मोदी किसानों के कर्ज क्यों नहीं माफ करते हैं। आखिर किसानों ने क्या गलती की है? देश में किसानों, आदिवादियों, दलितों और मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है।
यह भी पढे़ं : ‘मोहब्बत की दुकान’ का वीडियो वायरल, क्या बोले Rahul Gandhi
पूरे देश में मोहब्बत की दुकान खोलेगी कांग्रेस
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ नफरत फैलाती है। पूरे देश में कांग्रेस मोहब्बत की दुकान खोलेगी। वायनाड सांसद ने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपाइयों के दिलों में मौजूद नफरत और डर के खिलाफ है। इसे लेकर हमने 4000 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। नारा दिया गया कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलेंगे।
सबको एकजुट करने आए हैं : राहुल गांधी
उन्होंने कहा कि भाजपा कितनी भी नफरत क्यों ना फैलाए, लेकिन कांग्रेस और उनके सहयोगी दल पूरे देश में मोहब्बत की दुकान खोलते रहेंगे। हम सभी को एकजुट करने के लिए आए हैं। आपको बता दें कि 14 जनवरी को इंफाल से निकली भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र पहुंचेगी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
22 hrs agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
8 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
9 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
12 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
16 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
17 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
20 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
21 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड HC से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत
21 days agoधोनी के शहर रांची से छिन सकती है IND vs AUS टेस्ट मैच की मेजबानी
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines