9 घंटे की पूछताछ के बाद ED दफ्तर से निकले सीएम हेमंत सोरेन

Dhanbad fire, Hemant Soren, Jharkhand News, Aashirwad Apartment fire case

सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा पर साधा निशाना।

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 9 घंटे की पूछताछ के बाद गुरुवार रात ED दफ्तर से निकले हैं। जांच एजेंसी उनसे अवैध खनन मामले में पूछताछ कर रही थी। सूत्रों की मानें तो उनसे अवैध खान पर कई सवाल दागे गए। जिनका उन्होंने जवाब दिया।

विज्ञापन

दोपहर करीब 1 बजे बाद सीएम रांची में ED दफ्तर पहुंचे थे। इससे पहले आज सुबह सीएम सोरेन ने कहा कि आज मुझे ईडी के दफ्तर में जाना है, जैसे कि मुझे समन दिया गया है। मैंने एक पत्र ईडी को भेजा है। ये बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन

मीडिया को दिए बयान में सीएम ने कहा था कि 1000 करोड़ का घोटाला करने के लिए कितने करोड़ का खनन होगा। जांच एजेंसियों को पूरी जांच कर ही आगे बढ़ना चाहिए था। जैसे कारवाई चल रही है, ऐसा लगता है कि हम देश छोड़कर भागने वाले हैं।

बता दें ये मामला अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है। साहेबगंज जिले में एक अवैध खनन मामले में सीएम का नाम आया था। ईडी ने मामले में सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा और दो अन्य स्थानीय कथित बाहुबली बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार किया है। ईडी का दावा है कि झारखंड में अवैध खनन और मनी लॉड्रिंग के मामले में कई छापेमारी हुई हैं। छापेमारी के दौरान हेमंत सोरेन से संबंधित मिले कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ