झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. इस आंदोलन को अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का पूरा समर्थन मिल गया है. CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि उनकी पार्टी छात्रों के साथ खड़ी है और वे जल्द ही झारखंड जाएंगे. उन्होंने छात्रों की हर मांग का समर्थन करने की बात कही है. अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया कि फिलहाल CJP एक प्रेशर ग्रुप के रूप में काम करेगी. उनके अनुसार देश को इस समय एक मजबूत प्रेशर ग्रुप की सख्त जरूरत है, जो सरकार पर जनता के हितों के लिए दबाव बना सके.
दिल्ली तक सीमित नहीं जंतर-मंतर का आंदोलन
जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के बाद अब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने देशभर में युवाओं के मुद्दों को लेकर आगे की रणनीति बनाने के लिए दो दिवसीय कोर कमेटी की बैठक बुलाई है. बैठक से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि जंतर-मंतर का आंदोलन केवल दिल्ली तक सीमित नहीं था, बल्कि यह पूरे देश के युवाओं का आंदोलन बन गया. उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के बाद संगठन की जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए दो दिनों तक देशभर में युवाओं के लिए किस तरह काम किया जाए और आगे की रणनीति क्या हो, इस पर विस्तृत चर्चा की जाएगी.
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में पेश हुआ TVK सरकार का पहला बजट, महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान; जानिए पूरी डिटेल
जनता को राजनीति, मीडिया और सरकार पर भरोसा नहीं
राजनीति में आने की संभावना पर पूछे गए सवाल के जवाब में अभिजीत दीपके ने कहा कि आज जनता का राजनीति, मीडिया और सरकार जैसी संस्थाओं पर भरोसा कम हुआ है. उनका कहना था कि लोकतांत्रिक संस्थाओं में दोबारा विश्वास कायम करने के लिए जनआंदोलन और जनदबाव की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से लोग निराश हैं और इसी वजह से युवाओं ने देशभर में अपना आक्रोश दिखाया है. जंतर-मंतर से शुरू हुआ यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा. दीपके ने यह भी कहा कि बैठक में देश की आर्थिक स्थिति और युवाओं से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होगी.
वहीं, पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि संसद मार्च के दौरान संगठन के कई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने कार्रवाई की थी. लाठीचार्ज में कई साथी घायल हुए और जंतर-मंतर क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया गया था. उन्होंने बताया कि उस दौरान आशुतोष रंगा और वे स्वयं सरकार के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत कर रहे थे. अब बैठक में आंदोलन के अगले चरण और संगठन के विस्तार को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी.
संबंधित खबरें
झारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
14 hrs ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
15 hrs agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
3 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
3 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
6 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
8 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
13 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
15 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
16 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines