Jharkhand Politics : झारखंड में पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक उठापटक के संकेत मिल रहे हैं। हेमंत सोरेन के करीबी और पूर्व सीएम ने मंगलवार को खुली बगावत का ऐलान कर दिया। उन्होंने एक्स के बायो से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) हटा दिया और फिर पोस्ट कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी। अब चंपई सोरेन ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। उनके साथ जेएमएम के 6 विधायक भी हैं। ऐसे में अब बड़ा सवाल उठता है कि चंपई सोरेन की बगावत के बाद JMM की राह कितनी मुश्किल होगी। आइए जानते हैं कि झारखंड में क्या है सीटों का गणित?
सियासी गलियारों में चर्चा है कि चंपई सोरेन के साथ 6 विधायक भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इसका हेमंत सोरेन की सरकार पर क्या असर पड़ेगा? महागठबंधन की सरकार बचेगी या फिर गिर जाएगी? अगर विधानसभा सीटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो चौंकाने वाले रिजल्ट सामने आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें : चंपई सोरेन ने बगावत का कर दिया ऐलान, X के बायो से हटाया JMM का नाम, बताई दूरी की वजह
झारखंड में 5 सीटें हैं खाली?
झारखंड में कुल 82 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें 81 निर्वाचित होते हैं तो एक मनोनीत। जहां जेएमएम और भाजपा के दो-दो विधायक सांसद बन चुके हैं तो वहीं सीता सोरेन के इस्तीफा से एक सीट और खाली हो गई। यानी पांच सीटें खाली हो गई हैं। इस तरह अभी विधायकों की कुल संख्या 77 है। किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 39 विधायकों का सपोर्ट जरूरी है।
क्या अल्पमत में आ सकती है सरकार?
हेमंत सोरेन को फ्लोर टेस्ट में महागठबंधन के 45 विधायकों का समर्थन मिला था। अगर चंपई सोरेन समेत जेएमएम के 7 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया तो महागठबंधन में 38 विधायक ही रह जाएंगे, जिससे हेमंत सरकार एक सीट से अल्पमत में आ सकती है। ऐसे में सरकार बचाने के लिए हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएस दलबदल कानून के तहत बागी सातों विधायकों की सदस्यता खत्म करने की मांग उठा सकती है।
यह भी पढ़ें : Jharkhand Politics: चंपई सोरेन की वे 3 शिकायतें, जिसकी वजह से लेना पड़ा बगावत का फैसला
जानें कैसे बचेगी हेमंत सोरेन की सरकार?
मान लें कि चंपई सोरेन समेत सातों विधायकों की सदस्यता चली गई तो विधानसभा सदस्यों की संख्या 70 हो जाएगी। ऐसे में हेमंत सोरेन को सरकार बचाने के लिए 36 विधायकों की जरूरत पड़ेगी और उनके पास सातों विधायकों के जाने के बाद भी 38 सदस्य मौजूद हैं। हालांकि, झारखंड विधानसभा का कार्यकाल जनवरी 2025 के पहले सप्ताह में खत्म होगा। इससे पहले ही विधानसभा चुनाव का ऐलान होना है, इसलिए चंपई सोरेन की बगावत से हेमंत सोरेन की सरकार पर कोई असर पड़ता नजर नहीं आ रहा है।
संबंधित खबरें
झारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
2 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
3 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
4 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
4 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
7 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
7 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
10 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
12 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
17 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines