झारखंड के चाईबासा में जिला पुलिस और कोबरा बटालियन के सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एक मुठभेड़ में एक कट्टर, इनामी नक्सली मारा गया है। झारखंड पुलिस और आईजी ऑपरेशन के प्रवक्ता माइकलराज एस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एक एसएलआर राइफल सहित हथियार बरामद किए गए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार की सुबह ही कोबरा बटालियन के सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सालों से फरार और 10 लाख का इनामी नक्सली अमित हांसदा मारा गया। इस मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान एक नक्सली का शव बरामद हुआ है। कोल्हान के डीआईजी ने बताया कि सुबह-सुबह नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच बुर्जुवा पहाड़ी पर मुठभेड़ हुई। इसमें एक नक्सली मारा गया है। मारे गए नक्सली की पहचान अमित हांसदा उर्फ अप्टन के रूप में हुई है। अमित हांसदा भाकपा (माओवादी) का जोनल कमांडर था। उस पर दस लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस ने बताया कि गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेलापारल इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान सुबह 6 बजे ही मुठभेड़ शुरू हो गई। वहां कई नक्सली मौजूद थे, लेकिन जब उन्हें महसूस हुआ कि सुरक्षाबलों की संख्या अधिक है, तो वे जंगल में भाग गए। हालांकि, दस लाख के इनामी नक्सली को मारने में जवानों को कामयाबी मिली है।
संबंधित खबरें
झारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
1 day agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
4 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
5 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
6 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
6 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
9 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
9 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
11 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
14 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines