झारखंड में कोबरा बटालियन को मिली कामयाबी, मारा गया 10 लाख का इनामी नक्सली

झारखंड के चाईबासा में जिला पुलिस और कोबरा बटालियन को बड़ी सफलता मिली है। रविवार सुबह हुए एनकाउंटर में 10 लाख रुपये का इनामी और कट्टर नक्सली अमित हांसदा मारा गया। वह भाकपा (माओवादी) का जोनल कमांडर था और लंबे समय से फरार चल रहा था। मुठभेड़ के बाद मौके से उसका शव और एक एसएलआर राइफल बरामद की गई है।

Jharkhand News

झारखंड के चाईबासा में जिला पुलिस और कोबरा बटालियन के सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एक मुठभेड़ में एक कट्टर, इनामी नक्सली मारा गया है। झारखंड पुलिस और आईजी ऑपरेशन के प्रवक्ता माइकलराज एस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एक एसएलआर राइफल सहित हथियार बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार की सुबह ही कोबरा बटालियन के सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सालों से फरार और 10 लाख का इनामी नक्सली अमित हांसदा मारा गया। इस मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान एक नक्सली का शव बरामद हुआ है। कोल्हान के डीआईजी ने बताया कि सुबह-सुबह नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच बुर्जुवा पहाड़ी पर मुठभेड़ हुई। इसमें एक नक्सली मारा गया है। मारे गए नक्सली की पहचान अमित हांसदा उर्फ अप्टन के रूप में हुई है। अमित हांसदा भाकपा (माओवादी) का जोनल कमांडर था। उस पर दस लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेलापारल इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान सुबह 6 बजे ही मुठभेड़ शुरू हो गई। वहां कई नक्सली मौजूद थे, लेकिन जब उन्हें महसूस हुआ कि सुरक्षाबलों की संख्या अधिक है, तो वे जंगल में भाग गए। हालांकि, दस लाख के इनामी नक्सली को मारने में जवानों को कामयाबी मिली है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ