झारखंड में विस्फोट, कई घरों के शीशे चटके; 2 किमी तक सुनाई दी धमाके की आवाज

Blast in Jharkhand’s Ranchi Glass of Many Houses Shattered: धमाके की सूचना पर स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच कर जांच कर रही हैं।

Blast in Jharkhands Ranchi, Blast in Jharkhand, Blast in Ranchi, Jharkhand News, Crime News

प्रतीकात्मक तस्वीर।

विज्ञापन

Blast in Jharkhand’s Ranchi Glass of Many Houses Shattered: केरल के कलामासेरी में सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद झारखंड की राजधानी रांची में भी विस्फोट हुआ है। हालांकि दोनों घटनाओं में कोई कनेक्शन नहीं है। धमाके के बाद आसपास के कई घरों के शीशे टूट गए हैं। उनमें काफी नुकसान भी हुआ है। जांच में सामने आया है कि विस्फोट कूड़े के ढेर में हुआ। धमाके की आवाज करीब दो किमी दूर तक सुनाई दी है। राज्य का बॉम्ब स्क्वाड मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गया है।

सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल

जानकारी के मुताबिक मामला राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र का है। बताया गया है कि विस्फोट सदाबहार चौक क्षेत्र की एक गली में कूड़े के ढेर में हुआ। धमाके के दौरान वहां मौजूद एक सफाई कर्मी भी बुरी तरह से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सफाई की पहचान बंटी के रूप में हुई है। उधर धमाके की सूचना पर स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंच गया है।

विज्ञापन

जांच में नहीं मिला बारूद

जिले के एसपी मिंज ने मीडिया को बताया है कि सभी टीमें जांच में जुटी हैं। हालांकि अभी तक मौके से बारूद का कोई भी साक्ष्य बरामद नहीं हुआ है। उधर रिपोर्ट में बताया गया है कि धमाका इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज करीब दो किमी तक सुनाई दी थी। आसपास के घरों में भी काफी नुकसान हुआ है।

केरल के कलामासेरी में हुए धमाके की तस्वीर।

विज्ञापन

केरल में सुबह हुए हैं सिलसिलेवार धमाके

बता दें कि आज यानी रविवार सुबह केरल के कलामासेरी में एक प्रार्थना सभा के भी सिलसिलेवार धमाके हुए हैं। इन धमाकों में एक की मौत हुई है। जबकि 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने केरल के सीएम से फोन पर बात की। इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। केरल धमाकों में ताजा अपडेट की बात करें तो एक संदिग्ध ने सरेंडर किया है। इस घटना के बाद देशभर के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ