रांचीः झारखंडवासियों को जल्द ही रांची-हावड़ा रूट पर वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। यह गाड़ी वंदे भारत की उन 9 गाड़ियों में से एक होगी, जिनका उद्घाटन आगामी 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। हालांकि अभी तक इस ट्रेन के नियमित परिचलान के लिए कोई समय निर्धारित नहीं हो सका है।
दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि रांची से हावड़ा के लिए रवाना होने वाली नई वंदे भारत श्रेणी की ट्रेन मुरी, झालदा, पुरूलिया, चंडिल, टाटानगर, घाटशिला, झाड़ग्राम और खड़गपुर होते हुए जाएगी। पहले दिन ट्रेन का ट्रायल दोपहर 12ः45 बजे निर्धारित किया गया है। हालांकि यह समय अभी नियमित नहीं है।
फिलहाल इस रूट पर वंदे भारत श्रेणी की ट्रेन के परिचालन के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे की तरफ से समय सारणी को लेकर दो प्रस्ताव बोर्ड को भेजे गए हैं। इनमें से पहले प्रस्ताव के अनुसार यह ट्रेन हावड़ा से सुबह 8 बजे चलकर दोपहर 12ः55 बजे रांची पहुंचेगी। वापसी में दोपहर बाद 3ः20 बजे रांची से चलकर रात 8ः10 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी आनंद विहार स्टेशन पर बने ‘कुली’; कांग्रेस बोली- कुली भाइयों के बीच जननायक
इसके अलावा दूसरे प्रस्ताव में इस ट्रेन के सुबह 5:20 बजे रांची से खुलने का वक्त प्रस्तावित है, जो मंजूर होता है तो यह सुबह 11:55 बजे हावड़ा जंक्शन पर पहुंचेगी। इसके बाद वापसी में दोपहर 3:30 बजे हावड़ा से चलकर रात 10:10 बजे भी यह ट्रेन रांची पहुंच सकती है।
संबंधित खबरें
झारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
6 hrs ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
7 hrs agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
3 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
3 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
6 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
8 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
13 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
15 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
16 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines