PM मोदी 24 को सौंपेंगे नौ और 'वंदे भारत' ट्रेन; एक हावड़ा-रांची रूट पर दौड़ेगी, ये होगा टाइम टेबल
Edited By Balraj Singh

Edited By Balraj Singh

रांचीः झारखंडवासियों को जल्द ही रांची-हावड़ा रूट पर वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। यह गाड़ी वंदे भारत की उन 9 गाड़ियों में से एक होगी, जिनका उद्घाटन आगामी 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। हालांकि अभी तक इस ट्रेन के नियमित परिचलान के लिए कोई समय निर्धारित नहीं हो सका है।
दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि रांची से हावड़ा के लिए रवाना होने वाली नई वंदे भारत श्रेणी की ट्रेन मुरी, झालदा, पुरूलिया, चंडिल, टाटानगर, घाटशिला, झाड़ग्राम और खड़गपुर होते हुए जाएगी। पहले दिन ट्रेन का ट्रायल दोपहर 12ः45 बजे निर्धारित किया गया है। हालांकि यह समय अभी नियमित नहीं है।
फिलहाल इस रूट पर वंदे भारत श्रेणी की ट्रेन के परिचालन के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे की तरफ से समय सारणी को लेकर दो प्रस्ताव बोर्ड को भेजे गए हैं। इनमें से पहले प्रस्ताव के अनुसार यह ट्रेन हावड़ा से सुबह 8 बजे चलकर दोपहर 12ः55 बजे रांची पहुंचेगी। वापसी में दोपहर बाद 3ः20 बजे रांची से चलकर रात 8ः10 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
इसके अलावा दूसरे प्रस्ताव में इस ट्रेन के सुबह 5:20 बजे रांची से खुलने का वक्त प्रस्तावित है, जो मंजूर होता है तो यह सुबह 11:55 बजे हावड़ा जंक्शन पर पहुंचेगी। इसके बाद वापसी में दोपहर 3:30 बजे हावड़ा से चलकर रात 10:10 बजे भी यह ट्रेन रांची पहुंच सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: