BJP MLA Suspended From Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में आज भी बीजेपी विधायकों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद स्पीकर रवींद्र महतो ने 18 विधायकों को 2 दिन के लिए निलंबित कर दिया। स्पीकर ने 2 अगस्त दोपहर 2 बजे तक के लिए विधायकों को सस्पेंड किया है।
निलंबित विधायकों में अनंत ओझा, रणधीर सिंह, नवीन जायसवाल, नारायण दास, केदार हाजरा, किशुन दास, सीपी सिंह, शशिभूषण मेहता, आलोक चौरसिया, नीरा यादव समेत 18 विधायक शामिल हैं। स्पीकर ने इन सभी विधायकों को सदन के अनुरूप आचरण नहीं करने और सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोपों में निलंबित कर दिया। इसके साथ ही स्पीकर ने विधानसभा को स्थगित कर दिया।
यह लोकतंत्र की हत्या
स्पीकर की इस कार्रवाई पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के कहने पर स्पीकर ने अमर्यादित तरीके से बीजेपी के विधायकों को निलंबित कर दिया। बता दें कि कल से ही भाजपा के विधायक सदन में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और सरकार के खिलाफ नारे कर रहे थे। बीजेपी विधायकों ने सदन में वेल में आकर नारेबाजी की इसके बाद स्पीकर ने सदन को स्थगित कर दिया था।
ये भी पढ़ेंः विधानसभा में धरने पर बैठे BJP विधायक तो काटी बिजली, फिर मार्शलों ने ऐसे निकाला बाहर
बीजेपी विधायकों ने अंधेरे में काटी थी रात
बीजेपी विधायकों ने मानसून सत्र के चौथे दिन रोजगार और बेरोजगारी भत्ते को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से जवाब मांगा और सदन में ही धरने पर बैठ गए। इतना ही नहीं कार्यवाही खत्म होने के बाद भी बीजेपी विधायक सदन में बैठे रहे। इसके बाद विधानसभा के कर्मचारियों ने बिजली की सप्लाई बंद कर दी। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन भी विधायकों को मनाने के लिए पहुंचे थे लेकिन उन्हें भी बेरंग ही लौटना पड़ा। कई विधायकों ने गर्मी में ही पूरी रात सदन में काटी। वहीं कुछ ने इसका सोशल मीडिया पर लाइव टेलीकास्ट भी किया।
ये भी पढ़ेंः ‘मुसलमानों की आबादी बढ़ रही है…’ BJP सांसद निशिकांत दुबे ने ऐसा क्यों कहा?
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
5 hrs agoझारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
4 days agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
6 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
7 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
8 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
8 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
11 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
11 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
14 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines