विवेक चंद्र, रांची: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित होने वाले दो दिवसीय झारखंड जनजातीय महोत्सव 2022 में आदिवासी संस्कृति ,साहित्य और आदिवासी दर्शन से देश और दुनिया के लोगों को रूबरू होने का मौका मिलेगा। इस महोत्सव का आयोजन 9 और 10 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में किया जा रहा है। इस मौके पर झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मिजोरम और अन्य जनजातीय बहुल राज्यों के आदिवासी कलाकार इस मंच पर अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
भूपेश बघेल होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि
इस कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 9 अगस्त 2022 को दोपहर 1:00 बजे मोरहाबादी मैदान में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन होंगे। वहीं, 10 अगस्त को आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। महोत्सव की अध्यक्षता झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसके साथ ही इस आयोजन में मंत्रिमंडल के समस्त मंत्री, सांसद, विधायक ,जिला पंचायत के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष और महापौर भी उपस्थित रहेंगे।
आदिवासी साहित्य और दर्शन पर भी कार्यक्रम
कला और संस्कृति के साथ ही इस महोत्सव में जनजातीय समुदायों पर आधारित साहित्यिक गोष्ठियों, कविता पाठ, आदिवासी दर्शन और अन्य चर्चाएं भी होंगी। इसके साथ साथ आदिवासी परिधानों पर आधारित फैशन शो आदिवासी संगीत एवं वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियां भीअपनी छटा बिखेरेगी।
खास जायको का भी मिलेगा स्वाद
दो दिवसीय झारखंड जनजातीय महोत्सव में आदिवासी खानपान को चखने और समझने का मौका भी मिलेगा। आदिवासी जातकों के कई स्टॉल लगाए जा रहे हैं। जहां लोगों को परंपरागत आदिवासी व्यंजनों का स्वाद मिल पाएगा।
कार्यक्रम को दिया जा रहा अंतिम रूप
इस कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अन्य राज्यों से कलाकारों के आने का सिलसिला भी जारी है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
43 mins agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 hr agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
2 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
4 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
6 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
7 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines