Jharkhand CM Hemant Soren reaches Delhi may be arrested ED summons: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को ईडी का समन मिलने के बाद राज्य में हलचल बढ़ गई है। समन मिलते ही सोरेन दिल्ली रवाना हो गए जिसके बाद कई तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गईं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर वे दिल्ली क्यों गए और इसके पीछे क्या प्लानिंग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली में सोरेन की तलाश कर रहा है। बताया जा रहा है कि उन्हें ईडी गिरफ्तार कर सकती है।
वहीं झारखंड की राजधानी रांची में मुख्यमंत्री के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोरेन शनिवार रात को स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली आए थे और तबसे वे दिल्ली में ही हैं। खबरें यह भी हैं कि जब ईडी के अधिकारियों को सोरने नहीं मिले तो ईडी की टीम उनके निजी आवास से उनके ड्राइवर को ले गई।
ये भी पढ़ें-जनरल कैंडिडेट्स से नहीं भरी जाएंगी SC, ST, OBC की सीटें, गाइडलाइन के विरोध के बाद UGC की सफाई
10वीं बार समन
बता दें कि ईडी ने हेमंत सोरेन के 10वीं बार समन जारी किया है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उन्हें 29 और 31 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सोरेन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि वे कानूनी सलाह लेने के लिए दिल्ली गए हैं। इससे पहले जमीन घोटाला मामले में 20 जनवरी को उनसे पूछताछ हुई थी।
सोरेन अगर ईडी के सामने पेश नहीं होते हैं तो ईडी की टीम उनके आवास पर पहुंचकर पूछताछ कर सकती है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने जांच एजेंसी का पत्र मिलने और उचित समय पर इसका जवाब देने की बात कही थी। उनके प्रेस सलाहकार को भी समन जारी किया गया था।
लालू यादव पेश हो रहे ईडी के सामने
बता दें कि पटना में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ED कार्यालय पहुंचे हैं। यहां बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद हैं और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। लालू यादव नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में ED के सामने पेश हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें-कौन थे आरके शनमुखम चेट्टी, जिन्होंने पेश किया था आजाद भारत का पहला बजट
संबंधित खबरें
हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
14 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
52 mins agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
1 hr agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 hr ago'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
2 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
3 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
4 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines