Jhansi Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी में शनिवार देर रात एक सिरफिरे ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। अपने जन्मदिन पर काट काटने की बात कहकर शादीशुदा प्रेमिका को बुला लिया। इसके बाद चाकू से उसका गला काट डाला। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन

चार साल पहले हुई थी शादी, पति से हो गई अनबन

घटना कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव बहार नारायण बाग की है। परिजनों ने बताया कि यहां मोनिका अहिरवार अपने मायके में रहती थी। परिजनों ने बताया कि उसकी चार साल पहले शादी हुई थी, लेकिन पति से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद वह मायके में आकर रहने लगी। जहां निक्की साहू के साथ उसकी दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। काफी दिनों से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से मोनिका और निक्की में भी अनबन चल रही थी।

विज्ञापन

शनिवार को निक्की का जन्मदिन था

जानकारी के मुताबित शनिवार को निक्की का जन्मदिन था। निक्की ने केक काटने के बहाने मोनिका को बुलाया था। आरोप है कि इसी दौरान निक्की ने उसका गला काट डाला और मौके से फरार हो गया। किसी ने मोनिका को गंभीर हालत में पड़ा हुआ देखा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोनिका की हत्या के बाद परिजनों में चीत्कार मच गई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं आरोपित की तलाश में टीमें लगा दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ