Om Pratap
Read More
पटना: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर को लेकर बड़ा दावा किया है। ललन सिंह ने का कि उस आदमी के बारे में क्या कहना, जो कभी राजनीतिक रहा है, जो हमेशा अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के लिए काम करता है।
ललन सिंह ने कहा कि आज भी प्रशांत किशोर भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उनके बारे में कुछ भी बात करना बेकार है। दरअसल, प्रशांत किशोर ने हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फेविक्विक कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बताया था, इसी को लेकर जब ललन सिंह से सवाल पूछा गया तो उन्होंने ये बातें कही।
"हम जानते हैं आजकल प्रशांत किशोर किसके लिए काम कर रहे हैं, उनकी बात का कोई मतलब नहीं" : JDU अध्यक्ष @LalanSingh_1 pic.twitter.com/ljUAAjLLzW
— News24 (@news24tvchannel) September 11, 2022
वहीं, जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह (RCP सिंह) पर हमला करते हुए ललन सिंह ने कहा कि वे कभी राजनीतिक रहे नहीं हैं। IAS से सीधे राजनीति में चले आए, उनको क्या पता है कि राजनीति क्या होती है? उन्होंने कभी बिहार को देखा है क्या?
नीतीश कुमार और अखिलेश यादव के वायरल पोस्टर और बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 2024 के लोकसभा चुनाव में 35 सीटों के जीतने वाले दावे पर ललन सिंह ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने नीतीश कुमार की बातों को दोहराते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं। वह सिर्फ विपक्षी पार्टियों को एकजुट कर रहे हैं।
वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की ओर से बिहार महागठबंधन सरकार पर हो रहे हमलों को लेकर ललन सिंह ने कहा कि छोड़िए… उनकी बातों को, वे बेरोजगार हैं। अगर हम लोगों पर जुबानी हमला करने से अगर उन्हें रोजगार मिल जाता है तो यह बड़ी बात होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।