पंकज शर्मा, राजौरी: जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के घुसपैठ की कोशिशें आए दिन होती रहती हैं, लेकिन सेना के जवानों की मुस्तैदी के कारण वे विफल हो जाती हैं। ताजा मामला राजौर इलाके का है, जहां सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और पाकिस्तानी करेंसी बरामद की गई है।
अभी पढ़ें – सीएम योगी ने की श्रीराम जन्मभूमि कारिडोर की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
जानकारी के मुताबिक, नौशेरा सेक्टर में मारे गए आतंकियों के पास से एक एके 56, 3 मैगजीन और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद के साथ पाकिस्तानी करेंसी बरामद की गई। मारे गए दोनों आतंकी आत्मघाती हमलावर थे जिन्होंने भारतीय सेना के कैंप या फिर भीड़भाड़ वाले इलाके को निशाना बनाना था, लेकिन सेना के बहादुर जवानों ने दोनों आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया।
बताया जा रहा है कि नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास 22-23 अगस्त की दरमियानी रात को आतंकी घुसपैठ करने की प्रयास कर रहे थे। इस दौरान अलर्ट भारतीय सेना के जवानों ने इन आतंकियों की मूवमेंट देखी। इसके बाद मोर्चा संभालते हुए भारतीय सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया।
अभी पढ़ें – ‘पाक सेना के कर्नल ने मुझे इंडियन आर्मी पर हमले के लिए भेजा था’, LOC पर पकड़े गए आतंकी का खुलासा
इससे पहले रविवार को भारतीय सेना ने ही नौशेरा सेक्टर में घुसपैठिए को गोली मारी थी। घुसपैठिए की पहचान पाकिस्तानी आतंकी तबारक हुसैन के रूप में हुई थी। वही नौशेरा सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ का भी वीडियो सामने आया है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
1 hr agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
3 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
3 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
5 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
5 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
5 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
5 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
5 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
5 hrs agoचावल के दाने पर मां दुर्गा की तस्वीर, छोटन का विश्व रिकॉर्ड का सपना
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines