Jammu Kashmir: नौशेरा सेक्टर में LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, जवानों की मुस्तैदी के चलते भागे आतंकी

Infiltration

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को एकबार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। यहां के नौशेरा सेक्टर में LoC पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। जवानों की मुस्तैदी के चलते घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकी भाग गए। फिलहाल इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।

बताया जा रहा है कि आतंकवादियों के एक ग्रुप सीमा पार से अंधेरे का फायदा उठाकर नौशेरा के लाम के पुखरनी गांव में घुसने की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि आतंकवादियों में से एक ने सोमवार रात करीब 10 बजे एक बारूदी सुरंग पर कदम रख दिया जिससे विस्फोट हुआ।

इसके बाद सतर्क सेना के जवानों ने जो आतंकवादियों की आवाजाही को देख रहे थे, घेराबंदी शुरू कर दी और इलाके की तलाशी का अभियान छेड़ दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि तत्काल यह पता नहीं चल पाया है कि विस्फोट में कोई आतंकवादी घायल हुआ या मारा गया है।

आपको बता दें कि नौशेरा में दो दिनों के अंदर घुसपैठ की ये दूसरी घटना है। दो दिन पहले भारतीय सेना ने नौशहरा सेक्टर के ही झंगड़ इलाके से पाकिस्तानी सीमा से घुसपैठ कर आए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी तबरीक हुसैन को गिरफ्तार किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ