नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) आज जम्मू में एक बड़ी रैली की। रैली के बाद उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। कांग्रेस पार्टी से अलग होने के बाद गुलाम नबी आजाद की ये पहली रैली है। दरअसल कांग्रेस छोड़ने के बाद गुलाम नबी आजाद अपनी नई पार्टी बनाने की तैयारी में जुटे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज जम्मू में रोड शो किया। उनके रोड शो में काफी भारी भीड़ उमड़ी।
रैली को संबोधित करते हुए गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह हमेशा जमीन से जुड़े हुए हैं लेकिन उनके अलग पार्टी बनाने से कांग्रेस को बौखलाहट हो रही है।
उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस हमने बनाई है। हमने खून-पसीने से बनाई है। हमारे खिलाफ गलत अफवाहें फैलाने से नहीं बनी है। हमारे गरीबों, किसानों, नौजवानों, बहू-बेटियां हमारी नस-नस में हैं। वो लोग जो हमें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी पहुंच केवल ट्वीट, एसएमएस और कंप्यूटर तक है। वो डिबेट में खुश रहें, उन्हें वही नसीब हो। हम बुजुर्गों, किसानों के साथ ठीक हैं। उन्हें उनकी बादशाहत मुबारक।’
आपको बता दें कि गुलाम नबी आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इनके इस्तीफा देने के बाद जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने भी इस्तीफा दे दिया था। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद, पूर्व मंत्री माजिद वानी और मनोहर लाल शर्मा भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि गुलाम नबी आजाद ने इस्तीफा देने के साथ ही राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा था। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे अपने पत्र में उन्होंने कहा था कि जब से राहुल गांधी के हाथ में कांग्रेस की ताकत आई तब से पार्टी लगातार पतन की ओर जा रही है।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
2 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
3 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
5 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
6 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
7 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
7 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
7 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines