सांबा: जम्मू-कश्मीर के सांबा में रविवार को जाख के सीमावर्ती इलाके में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध ड्रोन देखा। ड्रोन दिखने के बाद यहां सघन तलाशी अभियान जारी है। विशेष अभियान समूह (एसओजी) मामले की छानबीन में जुटी है। एसओजी के डीएसपी घरू राम ने कहा पाकिस्तान ने एक बार फिर सांबा में ड्रोन साजिश को अंजाम दिया है। हमें ग्रामीणों से एक संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली है। जिसके बाद तलाशी अभियान जारी है।
ड्रोन से यह काम लेता है पाकिस्तान
डीएसपी के अनुसार रक्षा सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान से एक ड्रोन शनिवार शाम को भारतीय क्षेत्र में घुसा था। जिसके बाद स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया। ड्रोन को सारथी कलां में देखा गया। जो सांबा सेक्टर के सीमावर्ती गांव है। ड्रोन फिर जगमगाती सफेद रोशनी के साथ डेरा और मदून गांव से रीगल की ओर गया और चक दुलमा से पाकिस्तान में हैदर पोस्ट वापस चला गया। जहां उक्त ड्रोन जमीन से कम से कम एक किलोमीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा था। वहीं दूसरी ओर सुरक्षा बलों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और सुबह सभी इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। डीएसपी घरू राम ने कहा कि पाकिस्तान पहले भी कई बार ऐसे प्रयास कर चुका है, जिसमें उसने ड्रोन के जरिए भारतीय क्षेत्र में हथियार और गोला-बारूद उतारा।
पिछले सालों में इतने ड्रोन दिखे
इससे पहले इस साल जुलाई तक सीमा पार से उड़ान भरने वाले कुल 107 ड्रोन भारतीय क्षेत्र के अंदर देखे गए। पिछले साल कुल 97 ड्रोन देखे गए थे। जिसमें पंजाब में 64, जम्मू में 31 और जम्मू में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से दो ड्रोन प्रवेश करते हुए देखे गए थे। जुलाई 2022 तक आईबी के पास 107 ड्रोन देखे जाने की सूचना। जिनमें जम्मू में 14 और पंजाब सेक्टर में 93 शामिल हैं। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक दिखने वाले ज्यादातर ड्रोन पाकिस्तान से आए हैं और इनका इस्तेमाल नशीले पदार्थ, हथियार, विस्फोटक और गोला-बारूद पहुंचाने के लिए किया जाता है।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP की जीत, SP ने चौंकाया, कांग्रेस का खुला खाता
8 mins agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
1 hr agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
2 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
10 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
12 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
13 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
14 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
15 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines