Jalgaon Railway Station: जाको राखे साइयां मार सके ना कोई ये महज एक कहावत है, लेकिन कई मामलों में ये सही साबित हो जाती है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं जिनको देखकर यकीन नहीं हो पाता कि ऐसा कैसे हो सकता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जो महाराष्ट्र के जलगांव रेलवे स्टेशन का है। रेलवे स्टेशन पर सतर्क पुलिसकर्मी कर्मी एक महिला के लिए फरिश्ता बनकर उतरा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश में ट्रेन की चपेट में आ जाती है। इसके बाद वो ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला को बाहर निकालता है।
रेलवे ट्रैक पर टला बड़ा हादसा
कभी कभी रेलवे ट्रैक पार करते वक्त लोगों की लापरवाही उनकी जान ले लेती है। इसके बावजूद भी लोग शॉर्ट कट लेने के चक्कर में अपनी जान दांव पर लगा देते हैं। महाराष्ट्र के जलगांव रेलवे स्टेशन का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म पर बहुत से लोग इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच दूसरी तरफ खड़ी एक महिला रेलवे ट्रैक को पार करने के लिए पटरी पर उतर आती है। ये सब एक पुलिसकर्मी दूर से देख रहा था, जिसपर वो एक्शन लेते हुए महिला की तरफ दौड़ता है।
महिला ट्रैक पार नहीं कर पाती इतने में ही एक ट्रेन आ जाती है। महिला अपना बैग प्लेटफॉर्म पर फेंक देती है लेकिन खुद ऊपर नहीं आ पाती है। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद कई लोग वहां पर पहुंचकर महिला को बचाने का प्रयास करते हैं। लेकिन महिला कोच और प्लेटफॉर्म के बीच फंस जाती है, फिर ट्रेन उसको कुछ मीटर तक घसीटती हुई ले जाती है। एक पुलिसकर्मी जल्दी से दौड़कर उस महिला को प्लेटफॉर्म पर खींच लेता है। इस सब में महिला घायल हो जाती है, जिसको आरपीएफ के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
4 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
6 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
6 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
6 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
7 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
10 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
10 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
11 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
11 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines