Jalaun Crime News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने कुल्हाड़ी से अपने पति को ही काट डाला। इतना ही नहीं पति की हत्या करने के बाद वह खुद पुलिस कोतवाली पहुंच गई और पुलिस से कहा कि मैंने अपने पति को मार डाला है। पुलिस ने बताया कि पति शराब पीने के बाद महिला के साथ मारपीट करता था।
शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था
जानकारी के मुताबिक जालौन जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरार खेड़ा में संदीप (30) अपनी पत्नी संध्या के साथ रहता था। रविवार देर रात दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद संदीप सो गया। तभी संध्या ने कुल्हाड़ी से उसे काट डाला। संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद महिला खुद चल कर कोतवाली पहुंच गई और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
शहर कोतवाली प्रभारी शिवकुमार सिंह राठौर ने बताया कि महिला से पूछताछ की गई है। उसने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था। रोजाना शराब पीकर घर आता था। इसके बाद उसके साथ मारपीट करता था। रविवार देर रात भी उसके साथ मारपीट की थी, जिसके बाद महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पूरे जालौन जिले में हत्यकांड की चर्चाएं
उन्होंने बताया कि घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना के बाद पूरे जालौन जिले में हड़कंप मच गया। महिला द्वारा की गई पति की हत्या की खबर जिले में आग की तरह फैल गई।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
32 mins agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
1 hr agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
3 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
4 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
5 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
15 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines