जयपुर: राजधानी से इस वक्त लूट की बड़ी खबर सामने आ रही है। जयपुर के वैशाली नगर थाना इलाके के हनुमान नगर एक्सटेंशन में सोमवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक डॉक्टर दंपती को घर में बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों ने डॉक्टर दंपति के साथ मारपीट करके अलमारी में रखे लाखों रुपये के जेवर व नकदी लूट कर फरार हो गए।
सूचना मिलने के बाद पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने मौके से सबूत भी जुटाए हैं। इसके बाद मिली सुचना के आधार पर वैशाली नगर थाने की घेराबंदी की गई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। वहीं लूट की वारदात को अंजाम देने में उनके ही यहां काम करने वाले नेपाली नौकर का हाथ बताया जा रहा है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
इस दौरान लुटेरों ने डॉक्टर इकबाल और उनकी पत्नी नसरीन भारती को बंधक बनाकर मारपीट की। बाद में घर से लाखों रुपए की नकदी और जेवरात लेकर चले गए। डॉक्टर इकबाल की पत्नी नसरीन भारती भी डॉक्टर है। लुटेरों ने डॉक्टर मोहम्मद इकबाल से मारपीट की। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। जहां पर उनका इलाज जारी है।
पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि डॉक्टर के यहां पर पहले एक नौकरानी नेपाली मूल की अनु काम करती थी। लेकिन कुछ समय पहले डॉक्टर मोहम्मद इकबाल भारती ने उसे हटा दिया था। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि नेपाली मूल की नौकरानी अनु ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस लूट की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल में जुट गई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
30 mins agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 hr ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 hrs agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
2 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
4 hrs agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
4 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 hrs agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
14 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
15 hrs agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines