हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jaipur News: परिचित युवक ने नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, युवती ने ब्लैकमेल करने का भी लगाया आरोप

विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

जयपुर: राजधानी जयपुर में एक परिचित युवक द्वारा युवती के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। राजधानी के शास्त्री नगर थाना इलाके में एक युवती के साथ परिचित व्यक्ति ने नशीला पदार्थ पिलाकर दरिंदगी की। जानकारी के मुताबिक ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती ने शनिवार देर रात आरोपी के खिलाफ शास्त्री नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शास्त्री नगर थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि 23 वर्षीय पीड़िता ने अपने एक परिचित के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता को मई माह में उसके परिचित ने मिलने के लिए होटल में बुलाया जहां नशीला पेय पदार्थ पिला उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

इसके बाद पीड़िता की ओर से विरोध किए जाने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो दिखा ब्लैकमेल किया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल कर अगस्त और सितंबर माह में भी अलग-अलग होटल में बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

इसके बाद परिजन शनिवार देर रात पीड़िता को लेकर शास्त्री नगर थाने पहुंचे और दुष्कर्म और ब्लैकमेल का मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola