---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Bihar Politics: जगदानंद सिंह का दावा- तेजस्वी यादव 2023 में बनेंगे बिहार के CM, देश नीतीश का कर रहा इंतजार

सौरभ कुमार, पटना: बिहार राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बड़ा बयान दिया है। जगदानंद सिंह ने दावा किया है कि 2023 में तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। जगदानन्द सिंह के बयान के बाद अब बिहार की सियासत तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि देश नीतीश का इंतजार कर रहा […]

---विज्ञापन---

सौरभ कुमार, पटना: बिहार राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बड़ा बयान दिया है। जगदानंद सिंह ने दावा किया है कि 2023 में तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। जगदानन्द सिंह के बयान के बाद अब बिहार की सियासत तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि देश नीतीश का इंतजार कर रहा है और तेजस्वी का इंतजार बिहार कर रहा है।

अभी पढ़ें Rajasthan: पंकज मिथल होंगे राजस्थान हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, एमएम श्रीवास्तव का लेंगे स्थान

---विज्ञापन---

जगदानंद सिंह ने कहा कि 2024 में किसी भी तरह से केंद्र में बीजेपी को हटाना है और इसके लिए जरूरी है कि सभी विपक्ष एक मंच पर आए। उन्होंने कहा कि विपक्ष को एक मंच पर लाने के लिए नीतीश कुमार 2023 में पूरे देश का भ्रमन करेंगे और बिहार की सत्ता तेजस्वी के हाथों में सौंप दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए तेजस्वी ही एक मात्र योग्य चेहरा हैं।

बिहार राजद के अध्यक्ष जगदानंद सिंह के इस दावे के बाद जदयू की प्रतिक्रिया भी आई है। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा की माने तो जगदानंद सिंह कुछ ज्यादा ही हड़बड़ी में हैं और हड़बड़ी में जैसे-तैसे अपने बेटे की शादी करना चाहते हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Rajasthan: कांग्रेस नेता हरीश चौधरी के नेतृत्व में जयपुर में प्रोटेस्ट, OBC आरक्षण में विसंगतियां दूर करने की उठाई मांग

भाजपा ने भी जगदानंद सिंह के बयान पर दी प्रतिक्रिया

जगदानंद सिंह के बयान पर भाजपा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि बीजेपी ने आरजेडी को सचेत किया है।

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा कि हमने तो पहले ही लालू प्रसाद को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सावधान रहने की नसीहत दी है। सुशील मोदी ने कहा है कि किसी को धोखा देना और विश्वासघात करना नीतीश कुमार के स्वभाव में शामिल है, जिसने बिहार की जनता को धोखा दिया वह एक बार फिर लालू प्रसाद को धोखा देगा।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें  

---विज्ञापन---

(kumorisushi.com)

First published on: Sep 30, 2022 05:50 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola