नई दिल्ली: इस्लामिक संगठन मुत्ताहिदा मजलिस-ए-उलेमा (MMU) ने राज्य सरकार और शिक्षा विभाग से जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में भजन और सूर्य नमस्कार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। MMU कश्मीर में लगभग 30 इस्लामिक धार्मिक और शैक्षिक संगठनों का एक समूह है। बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने दावा किया कि मुस्लिम छात्रों को स्कूलों में भजन गाने के लिए मजबूर किया जाता है।
अभी पढ़ें – Breaking: सुरक्षा बलों ने कश्मीर में दो आतंकियों को किया ढेर, कई हथियार बरामद
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने दावा किया था कि भाजपा जम्मू-कश्मीर में अपने हिंदुत्व के एजेंडे को मुस्लिम बच्चों को स्कूल में भजन गाने के लिए मजबूर कर रही है।
मुफ्ती ने क्या ट्वीट किया था?
महबूबा मुफ्ती ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें कुलगाम में स्कूली बच्चे ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन गाते नजर आ रहे हैं। मुफ्ती ने लिखा था कि धार्मिक विद्वानों को जेल में डालना, जामा मस्जिद को बंद करना और यहां स्कूली बच्चों को हिंदू भजन गाने के लिए निर्देशित करना कश्मीर में भारत सरकार के वास्तविक हिंदुत्व के एजेंडे को उजागर करता है।
यह सवाल करते हुए कि भाजपा ने ‘लब पे आती है दुआ’ को ‘भजन’ से क्यों बदल दिया? पीडीपी प्रमुख ने कहा, “उन्होंने ‘लब पे आती है’ को क्यों रोका? यह एक धार्मिक गीत नहीं था, लेकिन अब उन्होंने इसे भजन से बदल दिया है। वे क्या करना करना चाहते हैं?”
फारूक अब्दुल्ला ने महबूबा दावों को खारिज किया
उधर, नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने महबूबा मुफ्ती के हिंदुत्व के दावे का खंडन किया था। अब्दुल्ला ने कहा था कि हम द्वि-राष्ट्र सिद्धांत में विश्वास नहीं करते थे। भारत सांप्रदायिक नहीं है और भारत धर्मनिरपेक्ष है। मैं भजन का जाप करता हूं। अगर मैं भजन कर रहा हूं, तो क्या यह गलत है? उन्होंने कहा कि अगर कोई हिंदू अजमेर दरगाह जाता है, तो क्या वह मुसलमान में तब्दील हो जाएगा?
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के आरोपों पर भाजपा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना ने मुफ्ती पर राजनीतिक हितों के लिए यहां के युवाओं के दिमागों में जहर भरने का आरोप लगाया।
रैना ने कहा, “महबूबा को इस तरह की राजनीति करने से बचना चाहिए। उन्होंने कश्मीर में अपनी राजनीतिक जमीन खो दी है और घाटी के लोगों ने उन्हें खारिज कर दिया है। वह (अपनी जगह वापस पाने के लिए) इस तरह की साजिश के साथ सामने आ रही हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
राम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा, जानें 73000 पेज की चार्जशीट में क्या-क्या
58 mins agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; औसत रेट पहुंचा 9980 रुपये प्रति वर्ग फुट के पार
2 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप पर DCP बोले-महिला स्टाफ साथ था
11 hrs agoUP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
12 hrs ago'नेतृत्व के फैसले का सम्मान करना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी', कोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर अग्निमित्रा पॉल का बड़ा बयान
13 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
14 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
14 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
14 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
15 hrs ago'फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे…', CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP लीडर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines