सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (Saharanpur) स्थित देवबंद में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और उत्तर प्रदेश एटीएस (UP-STF) ने संयुक्त रूप से रविवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। दोनों एजेंसियों ने देवबंद के एक मदरसे से एक छात्र को हिरासत में लिया है। आरोप है कि यह छात्र कर्नाटक में आईएसआईएस मॉड्यूल (ISIS Module) के संपर्क में था। एनआईए और यूपी एसटीएफ को काफी दिनों से इसकी तलाश थी। हालांकि सहारनपुर के एसएसपी ने सिर्फ इतना ही कहा है कि एनआईए ने कार्रवाई की है। इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं है।
कर्नाटक मॉड्यूल के खुलासे के बाद शुरू हुई तलाश
जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों कर्नाटक में आईएसआईएस के मॉड्यूल का खुलासा हुआ था। इसके बाद देश की जांच एजेंसियां इससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई हैं। इसी क्रम में एनआईए और यूपी एसटीएफ ने एक साथ कार्रवाई करते हुए देवबंद में छापा मारा। यहां एक मदरसे में पढ़ाई कर रहे संदिग्ध छात्र को हिरासत में लिया गया है। सामने आया है कि पकड़े छात्र का नाम फारूख है। वह आईएसआईएस के कर्नाटक मॉड्यूल के संपर्क में था।
आतंकी साहित्यों का अन्य भाषाओं में कर रहा था अनुवाद
सूत्रों के मुताबिक फारूख को कई भाषाओं की जानकारी है। कुछ दिनों से वह देवबंद में रहकर एक मदरसे में पढ़ाई कर रहा था। जांच में पता चला है कि वह सोशल मीडिया (टेलीग्राम) से आतंकी साहित्यों को कई भाषाओं में आनुवाद करता है। कोई रिपोर्ट्स के हवाले से यह भी जानकारी मिली है कि छात्र देवबंद में अपना नाम बदलकर रह रहा था। संदिग्ध छात्र का सीरिया में हुए बम धमाकों में भी हाथ बताया गया है। वहीं एनआईए और यूपी एसटीएफ आरोपित से पूछताछ में जुटी है। दोनों जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा होगा।
संबंधित खबरें
LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले
2 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
10 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
10 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
10 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
12 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
14 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
14 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
16 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
16 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines