चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर पंजाब के डीजीपी ने बड़ा बयान दिया है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि मूसेवाला के हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए गैंगस्टरों और आतंकी समूहों के बीच मजबूत सांठगांठ है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI इस सांठगांठ का फायदा उठा रही है।
गैंगस्टर्स का दावा- हम देशद्रोही नहीं हैं
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में डीजीपी ने चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता की। इस दौरान डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि आतंकवादी समूहों और गैंगस्टरों के बीच एक मजबूत गठजोड़ है, जिसका फायदा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी उठा रही है। उन्होंने ये भी कहा कि हत्याकांड में गिरफ्तार गैंगस्टर दावा कर रहे हैं कि वे देशद्रोही नहीं हैं।
पंजाब के डीजीपी ने कहा कि दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में हत्याकांड में शामिल शूटर दीपक उर्फ मुंडी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों को छह दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि दीपक उर्फ मुंडी कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बरार के संपर्क में था।
हत्याकांड में अब तक 23 आरोपी गिरफ्तार
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में पंजाब पुलिस के डीजीपी ने बताया कि अब तक कुल 23 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुठभेड़ में 2 आरोपियों को मार गिराया गया है और अब तक 35 आरोपियों को नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों की मदद से इंटरपोल के जरिए गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।
बता दें कि 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनके साथ जीप में यात्रा कर रहे उनके चचेरे भाई और एक दोस्त भी हमले में घायल हो गए थे।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, शरीर से निकले छर्रे; जांच के लिए STF गठित
10 mins agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
16 mins agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
33 mins ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
55 mins agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
2 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
3 hrs agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
3 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
4 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines