Indore News: इंदौर शहर में सोमवार रात हुए सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन सामने आया है. डीसीपी समेत कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. सीएम ने मौके पर पहुँचकर हालात का जायजा लिया और जिम्मेदार अधिकारियों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई की. मुख्यमंत्री ने घायलों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढाढ़स बंधाया.
रातभर पीड़ा से नहीं सोए सीएम
मुख्यमंत्री ने घटना को अत्यंत हृदय विदारक बताया और कहा कि वह रातभर इस पीड़ा से व्यथित रहे. इस हादसे को लेकर सरकार ने तत्काल कई अहम कदम उठाए हैं. मृतकों के परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. सभी घायलों को 1 लाख की सहायता दी जाएगी. घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा.
जिम्मेदारों पर कार्रवाई
इस घटना के बाद सीएम के निर्देश पर डीसीपी ट्रैफिक अरविंद तिवारी को हटा दिया गया है.पुलिसकर्मी सुरेश सिंह, प्रेम सिंह, चन्द्रेश मरावी, दीपक यादव और ड्यूटी पर तैनात सभी चार कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है.
ये भी पढ़ेः योगी सरकार का बड़ा फैसला, 2017 से 2021 तक के चालान होंगे निरस्त
दो सिपाही और Auto चालक को सम्मान
कांस्टेबल पंकज यादव और अनिल कोठारी, जिन्होंने हादसे के बाद ऑटो रिक्शा चालक के साथ मिलकर घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया उनको सम्मानित किया जाएगा.
हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
इंदौर ट्रक एक्सीडेंट के बाद हाईकोर्ट ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया है. इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर कारण पूछा गया है. जल्द ही सरकार की तरफ से नोटिस का जवाब दिया जाएगा।
जांच के निर्देश
सीएम ने एसीएस होम को निर्देशित किया गया है कि वह घटना की विस्तृत जाँच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे. उसके बाद इस मामले में आगे भी कार्रवाई की जा सकती है.
क्या है इंदौर ट्रक एक्सीडेंट ?
इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर सोमवार शाम तेज स्पीड में ट्रक ने 15 लोगों को कुचल दिया था. हादसे में 3 लोगों की मौत हो चुकी है. दस से अधिक लोग अभी अस्पताल में भर्ती है. उनको इलाज चल रहा है.
ये भी पढ़ेः अमरेली में वन्यजीव संकट, 6 महीने में 31 शेरों की मौत
संबंधित खबरें
दादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
1 hr agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 hr agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 hr agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 hr agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
4 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
4 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
5 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines