इंदौर में गंदा पानी पीने से एक और मौत, हाई कोर्ट ने MP सरकार को लगाई फटकार

Indore Water Contamination: इंदौर के भागीरथपुरा में गंदा पानी पीने से कई लोगों की जान जा चुकी है. इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश सरकार को इंदौर हाई कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. हाई कोर्ट ने कहा कि इस घटना से शहर की छवि को ठेंस पहुंचेगी.

Indore High Court Slashes MP Government on Bhagirathpura Water Contamination Case

Credit: Social Media

मध्य प्रदेश के इंदौर को नंबर 1 क्लीन सिटी कहा जाता है. यहां सड़कें,पानी, मैदान हर चीज साफ है. लेकिन इसी स्वच्छ शहर में पानी ही लोगों की मौत की वजह बन गया. इंदौर के भागीरथपुरा में गंदा पानी पीने से 1 जनवरी को एक और मौत हो गई. दूषित पानी अभी तक 18 लोगों की जान ले चुका है, जिसे लेकर हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को फटकार लगाई है. हाई कोर्ट ने कहा कि इस घटना से शहर की छवि खराब होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ सेक्रेटरी को पेश होने का दिया आदेश

इंदौर हाई कोर्ट में भागीरथपुरा में गंदे पानी के कारण हुई मौत और बीमारियों को लेकर तकरीबन 3 याचिकाएं दायर की गई थीं, जिसपर मंगलवार को एक साथ सुनवाई हुई. कोर्ट ने 15 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को कोर्ट के सामने पेश होने के निर्देश दिए हैं. हाई कोर्ट ने कहा कि वो उनसे इस बारे में सुनना चाहते हैं क्योंकि ये समस्या सिर्फ शहर के एक हिस्से तक सीमित नहीं है.

गंदे पानी ने ली कई लोगों की जान

कोर्ट ने पानी से हुई मौत के मामले को काफी गंभीर बताया है. उन्होंने कहा कि इंदौर जैसे साफ सुथरे शहर में ऐसी घटना होना काफी हैरानी की बात की. आपको बता दें कि दूषित पानी पीने से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है. अब तक 400 से ज्यादा मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा चुका है. मौजूदा हालात में 16 मरीज ICU में भर्ती हैं जबकि 3 मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है. दरअसल 31 दिसंबर 2025 को इंदौर हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार और नगर निगम को ये निर्देश दिया था कि लोगों को साफ पीने का पानी मिलना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ