IndiGo: सूरत में इंडिगो के विमान से टकराया पक्षी, अहमदाबाद में कराई सुरक्षित लैंडिंग
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

IndiGo: गुजरात (Gujarat) में रविवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। डीजीसीए ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि सूरत से दिल्ली जाने वाले इंडिगो (IndiGo) के एक विमान को सूरत में उड़ान के दौरान पक्षी से टकरा जाने के बाद अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है।
जानकारी के मुताबिक बयान में कहा गया है कि रविवार को इंडिगो A320 विमान VT-IZI परिचालन उड़ान 6E-646 (सूरत-दिल्ली) सूरत में उड़ान के दौरान पक्षी से टकरा गया। इसके कारण फ्लाइट को अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया। अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि विमान अहमदाबाद में सुरक्षित रूप से उतरा।
Indigo A320 aircraft VT-IZI operating flight 6E-646(Surat-Delhi) diverted to Ahmedabad as a bird hits during climb at Surat. N1 vibration was 4.7 units. The aircraft landed safely at Ahmedabad: DGCA pic.twitter.com/Q3VSGc8Ey0
— ANI (@ANI) February 26, 2023
DGCA के एक आधिकारिक बयान के अनुसार निरीक्षण के दौरान नंबर-2 इंजन में पंखे के ब्लेड क्षतिग्रस्त पाए गए हैं। विमान ने ग्राउंट स्टाफ को मैसेज दिया था। एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि इससे पहले 25 फरवरी को भोपाल में एक इमरजेंसी के कारण विमान को उतारा गया था।
बयान में कहा गया है कि कोच्चिन से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 2407 को आपात स्थिति के कारण भोपाल की ओर मोड़ दिया गया। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया।
वहीं भोपाल हवाईअड्डा प्रबंधन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भोपाल में उतरने के बाद हवाईअड्डे की टीम ने यात्रियों को विमान से उतारा। इसके बाद विमान का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: