हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

I.N.D.I.A गठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमेटी गठित; लिस्ट में ये नाम शामिल, अगली मीटिंग में LOGO, कन्वीनर पर फैसला

विज्ञापन
INDIA Alliance Meeting in Mumbai (1)

INDIA Alliance Meeting in Mumbai: विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की तीसरी बैठक का आज दूसरा दिन है। गठबंधन ने आज 13 सदस्यों वाली कोऑर्डिनेशन कमेटी का ऐलान कर दिया। कमेटी में केसी वेणुगोपाल, संजय राउत, शरद पवार, हेमंत सोरेन, एमके स्टालिन, उमर अब्दुल्ला, ललन सिंह, तेजस्वी यादव, महबूबा मुफ्ती, डी राजा, अभिषेक बनर्जी, जावेद अली खान और राघव चड्ढा होंगे।

अगली मीटिंग में लोगो और कन्वीनर पर फैसला

तीसरी बैठक के दूसरे दिन आज लोगो को लेकर सहमति नहीं बन पाई। सूत्रों की मानें तो गठबंधन को लेकर 6 लोगो शाॅर्ट लिस्ट हुए थे। उसमें एक लोगो पर सभी की सहमति बनी। लेकिन कुछ नेताओं ने इस लोगो को लेकर भी सुझाव दिए इसके बाद इसे अगली मीटिंग में लाॅन्च करने का फैसला लिया गया। वहीं कन्वीनर को लेकर भी अगली मीटिंग में ही घोषणा की जाएगी।

भाजपा हमारे खिलाफ एजेंसियों का दुरूपयोग करेगी

इसके अलावा विपक्षी गठबंधन जल्द से जल्द चुनाव की आशंका के चलते सीट शेयरिंग फाॅर्मूला भी आज ही फाइनल कर सकता है। बता दें कि बैठक में पहले 31 अगस्त को 28 दलों के नेता शामिल हुए थे। मीटिंग में शामिल होने आए मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये देश और संविधान को बचाने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि जैस-जैसे विपक्षी गठबंधन मजबूत होगा भाजपा हमारे नेताओं के खिलाफ एजेंसियों का दुरुपयोग करेगी। हमारी ताकत और एकजुटता सरकार को परेशान कर रही है। इसलिए उसने कई सांसदों को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने 9 सालों में जो जहर फैलाया है वह अब ट्रेन यात्रियों, स्कूली बच्चों के रूप में नजर आने लगा है। हमें सरकार के बदले की राजनीति के कारण आने वाले कुछ महीनों में ज्यादा हमलों और छापों के लिए तैयार रहना चाहिए।

मीटिंग में ये दल हुए शामिल

गठबंधन में कांग्रेस, DMK, RJD, JDU, TMC, AAP, JMM, SP, एनसी, PDP, CPM, CPI, RLD, MDMK, केएमडीके, वीसीके, शिवसेना (उद्धव गुट), आरएसपी, NCP (शरद गुट), फॉरवर्ड ब्लॉक, सीपीआई-एमएल (लिबरेशन), केरल कांग्रेस (जोसेफ), आईयूएमएल, अपना दल (कामेरावादी), केरल कांग्रेस (मणि), और एमएमके शामिल हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola