Independence Day 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लखनऊ स्थित विधान भवन में ध्वजारोहण किया। सोमवार सुबह सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यकमों का भी आयोजन हुआ। इसके बाद उन्होंने प्रदेश की जनता को संबोधित किया। कहा कि सबसे पहले राष्ट्र है। बाकी सब बाद में हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश की जनता को आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर ट्विटर के माध्यम से बधाई संदेश दिया।
जोश और उल्लास के साथ मनाया राष्ट्रीय पर्व
आजादी के अमृत महोत्सव के बीच सोमवार को देशभर में बडे़ जोश और उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने काफिले के साथ लखनऊ स्थित विधान भवन पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों समेत पूरे प्रदेश वासियों को राष्ट्रीय पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इसके बाद विभिन्न क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली शख्सियतों, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
तरक्की की राह पर है देश, महाशक्ति बनाना है
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया। कोविड काल में प्रबंधन, रोजगार और विकास जैसे मुद्दों के साथ प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर चल रहा है। आजादी के अमृत मोहत्सव में हर घर तिरंगा अभियान की सफलता बताई। कहा कि देश की 130 करोड़ की आबादी ने इस अभियान को सफल बनाया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं।
आने वाले 25 वर्षों में करना है बड़ा काम
पीएम मोदी ने आगामी 25 वर्षों को देश का अमृत काल निर्धारित किया है, ऐसे में हम सभी को देश के लिए काम करना है। सीएम योगी ने कहा कि आगामी 25 वर्षों में हम सभी को देश की तरक्की और दुनिया में महाशक्ति बनने के लिए एक जुट होना है। इसके लिए सामाजिक, पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन से पहले राष्ट्र प्रेम की भावना होनी चाहिए। आपको बता दें कि विधान भवन में कार्यक्रम के बाद सीएम योगी ने अन्य कई कार्यक्रमों में भी शिरकत की।
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
40 mins agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
51 mins agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 hr agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
2 hrs agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines