नई दिल्ली: दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने दो एजेंटों और चार बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के साथ अंतर्राष्ट्रीय इमिग्रेशन रैकेट का भंडाफोड़ किया है ये एजेंट धोखाधड़ी से भारतीय दस्तावेजों का इस्तेमाल करके बांग्लादेशियों को दुबई भेजने की फिराक में थे।
और पढ़िए – मेजर ध्यान चंद को समर्पित ‘पंजाब खेल मेला’ आयोजित कराएगी सरकार: भगवंत मान
27 जुलाई को आईजीआई एयरपोर्ट इमिग्रेशन विभाग से थाना आईजीआई हवाई अड्डे पर एक शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि 4 यात्रियों जो मूल रूप से बंगलादेशी हैं और भारत का फर्जी पासपोर्ट बनाकर दुबई भागने की फिराक में हैं। इनके नाम एमोन हलदर, बापी अवलाद सरदार,हृदयोय अहमद, मासूम हुसैन पता चले। जब यह चारों फ्लाइट G9-466 के जरिए शारजाह के लिए प्रस्थान के लिए इमीग्रेशन काउंटर पर आए तो पुलिस ने इन्हें हिरासत में लिया।
डीसीपी एयरपोर्ट तनु शर्मा के मुताबिक इनपुट के मिलने के बाद टीम ने तकनीकी सर्विलांस का इस्तेमाल किया और गुप्त मुखबिरों को भी तैनात किया। आखिरकार एजेंट अपोन को पकड़ा गया। फिर उसकी निशानदेही पर अंकित कुमार को उम्बर्गगांव, वलसाड (गुजरात) से गिरफ्तार किया गया।
उसने खुलासा किया कि वे पिछले 6 वर्षों से कोलकाता निवासी तोहिन और सुजोन के संपर्क में हैं। वे ताहीन व सुजॉय के साथ एक सिंडिकेट में काम कर रहे थे जो बांग्लादेशी लोगों को विदेश भेजने के लिए भारतीय आईडी प्रदान करता है। इसके बाद वे भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के लिए और भारतीय दस्तावेजों की व्यवस्था करते हैं।
गिरफ्तार आरोपी अपॉन पुत्र यूसुफ खान 15 साल पहले उसने खुद सीमा पार कर सिलीगुड़ी सीमा से पश्चिम बंगाल में प्रवेश किया था। प्रारंभ में उन्होंने 7-8 वर्षों तक मुंबई के ठाणे जिले में एक दर्जी के रूप में काम किया। फिर वे वापी, गुजरात चले गए। तब से वह बांग्लादेशी लोगों को धोखाधड़ी से उनके लिए भारतीय दस्तावेज खरीदकर संयुक्त अरब अमीरात भेजने के अवैध कारोबार में है।
आरोपी के पास वर्तमान में इंडसइंड बैंक और कोटक बैंक, वापी शाखा, गुजरात में 2 बैंक खाते हैं, जिसमें मुख्य एजेंट तोहिन नियमित आधार पर पैसे भेजता था। इनके पास से 13 मोबाइल फोन, 5 भारतीय पासपोर्ट, बांग्लादेशी नागरिकों के 5 भारतीय पैन कार्ड, बांग्लादेशी नागरिकों के 7 भारतीय आधार कार्ड, 1 पासबुक, मोबाइल के 8 सिम बरामद हुए है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 mins agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
9 mins agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
23 mins agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
32 mins agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
41 mins agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
55 mins agoमोबाइल दुकानदार राजकुमार लोहानी ने हरदीप पुरी को दी चुनौती
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
2 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines