HSSC TGT Recruitment 2022: हरियाणा में TGT शिक्षकों की निकली बंपर भर्ती, यहां से करें अप्लाई
Edited By Nirmal Pareek

HSSC TGT Recruitment 2022
Edited By Nirmal Pareek

HSSC TGT Recruitment 2022
HSSC TGT Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा टीजीटी टीचरों के पद पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 7471 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस बाबत जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो अधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
बता दें कि इस भर्ती परीक्षा में केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन भरा जा सकता है। जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह शानदार मौका है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार 5 अक्टूबर यानी आज से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर है वहीं फीस जमा करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर 2022 है।
टीजीटी के इन पदों पर जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत अंक वाले ही आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएशन के साथ ही प्रारंभिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा, D.El.Ed और B.Ed की डिग्री भी अनिवार्य है। कैंडिडेट्स का मैट्रिक या उच्चतर में किसी एक सब्जेक्ट के तौर पर हिंदी या संस्कृति होना चाहिए। कैंडिडेट्स के पास हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) या स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) का सर्टिफिकेट भी अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी मानी जाएगी। आवेदन करने वाले जनरल, ईडब्ल्यूएस और अन्य राज्यों के पुरुष उम्मीदवारों को बतौर 150 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं रिजर्वेशन कैटेगरी को केवल 35 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए 75 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए है।
अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल होनी चाहिए। हालांकि, हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जातियों (ए), पिछड़ी जातियों (बी), दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी मिली है।
इन पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को बतौर वेतन ग्रेड पे 4600 रुपये के अनुसार वेतन दिया जाएगा। वहीं उम्मीदवारों को हर महीने 9300 रुपये और 34800 रुपये तक बेसिक सैलरी दी जाएगी।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: