अलवर के ग्रामीण बैंक में तीन लाख की लूट
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

के जे श्रीवत्सन, अलवर : अलवर स्थित भूगोर में बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई है। यहां हथियारों की नोंक पर तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद बैंक के आसपास लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक बदमाश बैंक से करीब तीन लाख रुपए लूट ले गए हैं। बदमाशों के फरार होने के बाद बैंक कर्मियों ने लूट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची व बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की।
पुलिस के अनुसार तीन बदमाशों ने बैंक मैनेजर व अन्य स्टाफ को हथियारों की नोंक पर लेकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों के हुलिया से बदमाशों की तलाश की जा रही है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: