हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

बिहार में भीषण सड़क हादसाः नींद की एक झपकी में समा गईं 7 जिंदगियां

विज्ञापन
Road Accident In Sasaram

Sasaram Road Accident: बिहार के सासाराम में भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर घायल हो गए हैं। हादसा आज बुधवार सुबह करीब 3 बजे हुआ। रोहतास के शिवसागर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 2 पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हाइवे पर कंटेनर में घुस गई। हादसा इतना भयानक था गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचाया।

झपकी आ जाने से हुआ हादसा

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कैमूर निवासी सुदेश्वर शर्मा अपने परिवार के साथ बोधगया से अपने गांव कुराड़ी लौट रहे थे। इस दौरान चालक को झपकी आ जाने से स्काॅर्पियो आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। घटना में स्काॅर्पियो गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से स्काॅर्पियो को कंटेनर से बाहर निकाला। हादसे में 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। वहीं 4 लोग बुरी तरह घायल हैं। जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे में सुदेश्वर शर्मा की पत्नी राजमुनि देवी(50), बेटी प्रेमलता (35), बेटे रविनंदन कुमार (30), आदित्य कुमार (12) पुत्र अरविंद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में सुदेश्वर शर्मा स्वयं भी घायल हो गए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें