Viral Video: हिमाचल प्रदेश के शिमला में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सेब से भरा ट्रक पहाड़ी रास्तों पर बेकाबू हो गया। चार कारों को टक्कर मारने के बाद पलट गया। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की कुचलने से मौत हो गई है। घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।
सेब लेकर जा रहा था ट्रक
जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बुधवार को बताया कि शिमला जिले के छैला इलाके में सेब से लदे ट्रक से कुचलकर दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार शाम की है, जब नारकंडा से ट्रक राजगढ़-सोलन मार्ग से होते हुए प्रदेश से बाहर जा रहा था।
गलत रास्ते पर चला गया था ट्रक
पुलिस की ओर से बताया गया है कि कथित तौर पर ट्रक गलती से सैंज-राजगढ़ रोड के बजाय छैला बाजार की ओर मुड़ गया। इसके बाद ट्रक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया। इस दौरान ट्रक ने चार वाहनों को टक्कर मार दी और दो लोगों को कुचलते हुए पलट गया। हादसे में एक महिला की भी मौत हुई है।
इस कारण हुआ हादसा
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने कहा कि शवों को खुदाई मशीन की मदद से निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए ठियोग के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 24 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है।
हिमाचल प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
VIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
3 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
2 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
3 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
8 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
13 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
18 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
18 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
19 days agoकांगड़ा एयरपोर्ट पर इजराइली नागरिक के बैग से कारतूस
19 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines