शिमला में ट्रक का तांडवः कारों को टक्कर मारते हुए रोड पर पलटा, कैमरे में कैद हुआ हादसा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: हिमाचल प्रदेश के शिमला में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सेब से भरा ट्रक पहाड़ी रास्तों पर बेकाबू हो गया। चार कारों को टक्कर मारने के बाद पलट गया। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की कुचलने से मौत हो गई है। घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बुधवार को बताया कि शिमला जिले के छैला इलाके में सेब से लदे ट्रक से कुचलकर दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार शाम की है, जब नारकंडा से ट्रक राजगढ़-सोलन मार्ग से होते हुए प्रदेश से बाहर जा रहा था।
शिमला में ब्रेक फेल होने से सेब का ट्रक पलटा, चपेट में आई कई गाड़ियां
◆ हादसे में दो लोगों की मौत हुई #Shimla | Shimla | Apple Truck in Shimla pic.twitter.com/5txRWwR9Id
— News24 (@news24tvchannel) August 9, 2023
पुलिस की ओर से बताया गया है कि कथित तौर पर ट्रक गलती से सैंज-राजगढ़ रोड के बजाय छैला बाजार की ओर मुड़ गया। इसके बाद ट्रक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया। इस दौरान ट्रक ने चार वाहनों को टक्कर मार दी और दो लोगों को कुचलते हुए पलट गया। हादसे में एक महिला की भी मौत हुई है।
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने कहा कि शवों को खुदाई मशीन की मदद से निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए ठियोग के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 24 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: