Himachal Pradesh Lok Sabha Election 2024 : हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेज है, जहां अंतिम चरण में 1 जून को वोट डाले जाएंगे। इस बीच मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी पर पटलवार किया। उन्होंने कहा कि अगर हिमाचल आपदा के लिए आई धनराशि में गड़बड़ी का आरोप साबित हुआ तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आपदा से राज्य को 12 हजार करोड़ का नुकसान हुआ था, जबकि 400 लोगों की जान चली गई थी। तब लोगों का दुख दर्द बांटने के लिए न तो प्रधानमंत्री आए थे और न मंडी की भाजपा उम्मीदवार। अब वे (पीएम मोदी) आपदा में अरबों रुपये देने की बात कर रहे हैं, लेकिन नेशनल रिलीफ डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत राज्य को सिर्फ 300 करोड़ रुपये मिले थे।
यह भी पढ़ें : Kangana Ranaut को शाही परिवार के इस कांग्रेस नेता ने बताया ‘बरसाती मेंढक’, वेशभूषा पर भी दागे सवाल
पीएम मोदी ने आपदा राशि में गड़बड़ी का लगाया था आरोप
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आपदा राहत राशि में गड़बड़ी का आरोप लगाया था और उन्होंने इस मामले में जांच की बात की थी। इस पर विक्रमादित्य सिंह ने पटलवार करते हुए कहा कि अगर आपदा राहत राशि में गड़बड़ी की बात सत्य साबित हो गई तो राजनीति छोड़ देंगे।
यह भी पढ़ें : सुबह इस्तीफा, शाम तक कैसे मान गए विक्रमादित्य सिंह? जानें Inside Story
हार के बाद फिर मुंबई चली जाएंगी कंगना : कांग्रेस नेता
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आपदा के दौरान राज्य सरकार की ओर से युद्ध स्तर पर कार्य किया गया था। फटाफट बंद सड़कें खुलवाई गईं। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी उम्मीदवार को हार का डर है, इसलिए वे क्षेत्रवाद का नारा देकर वोटरों को लुभा रही हैं। कंगना रनौत चुनाव हारने के बाद फिर मुंबई चली जाएंगी।
संबंधित खबरें
1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
3 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
9 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
14 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
15 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
18 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
19 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
24 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
29 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
33 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
33 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines