हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते की मनाली में मौत, दोस्तों के साथ घूमने आए थे वीर सोरेन

मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं से मामले की जांच शुरू कर दी है. राजेश शर्मा कि रिपोर्ट

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीर सोरेन 22 फरवरी को अपने मित्र अग्नय वर्मा (निवासी उत्तर प्रदेश) सहित अन्य साथियों के साथ मनाली घूमने पहुंचे थे. वे सिमसा क्षेत्र स्थित एक होम स्टे में ठहरे हुए थे. 23 फरवरी को सभी मित्र सोलंग और सेथन क्षेत्र में घूमने गए और शाम को वापस लौट आए.

बताया जा रहा है कि देर रात करीब 12:30 बजे होम स्टे लौटने पर वीर सोरेन सोया हुआ था. जगाने पर उसने तेज सिरदर्द की शिकायत की. साथियों ने ऑनलाइन दवा मंगवाकर उसे दी, जिसके बाद वह दोबारा सो गया.
अगले दिन दोपहर लगभग 2 बजे कमरे से गिरने की आवाज सुनाई दी. जब उसके दोस्त कमरे में पहुंचे तो वीर सोरेन बेड से नीचे गिरा हुआ मिला. उसे तत्काल वाहन से सिविल अस्पताल मनाली ले जाया गया. अस्पताल पहुंचने से पहले उसके मुंह से झाग निकलना शुरू हो गया था. चिकित्सकों ने काफी देर तक सीपीआर दी, लेकिन जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं. मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है. पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola