चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की पूलन पंचायत के ओट नाला में ग्लेशियर ने तबाही मचा दी है. देर-रात पेश आई इस घटना के चलते राशन से लदे मालवाहक वाहन और कई दुकानें इसकी चपेट में आने से लाखों का नुक्सान हुआ है. गनीमत तो यह रही कि यह घटना रात के समय पेश आई अन्यथा दिन के समय पेश आती तो काफी नुकसान हो सकता था. क्योंकि जिस जगह पर ग्लेशियर आया है यह रास्ता दिन के समय अत्यंत व्यस्त रहता है और राशन की दुकानें होने के कारण वहां पर भी लोगों की काफी भीड़ रहती है.
यह भी पढ़ें;हिमाचल की अनोखी शादी, 3 फीट बर्फ में 7KM पैदल गया दूल्हा, अंधेरे में निभाई रस्में, दुल्हन भी पैदल गई ससुराल
हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में हुई बहुत तेज बर्फबारी के चलते जनजीवन पूरी तरह से बिखर गया है. यहां एक ओर बर्फबारी के कारण पर्यटकों की भारी भीड़ लगी है जिससे पर्यटन कारोबार को काफी हद तक बढ़ावा मिला है, वहीं दूसरी ओर वहां के आम लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं. इस जिले में बर्फबारी के कारण सड़कें बंद हो गई हैं. इसके अलावा, विद्युत विभाग के 444 ट्रांसफार्मर बेकार हो गए हैं.
चम्बा–पठानकोट सड़क अब सभी गाड़ियों के लिए खुल गई है, लेकिन होली और जोत जाने वाले रास्ते अभी बंद हैं. खज्जियार से डलहौजी तक ज्यादा बर्फ गिरने से रास्ता पूरी तरह बंद है. अच्छी बात यह है कि कहीं भी किसी की जान जाने या बड़ा नुकसान होने की खबर नहीं है. वहीं, पांगी इलाके में ग्लेशियर खिसकने से तीन दुकानें और दो गाड़ियां टूट गईं, लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.
यह भी पढ़ें;पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच सख्त एडवाइजरी जारी, IMD ने दिया कल के मौसम का अपडेट
संबंधित खबरें
दिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
3 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
5 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
14 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
20 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
25 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
26 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
29 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
30 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
35 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines