Shimla Mosque Controversy: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में मस्जिद के निर्माण के विरोध में चल रहा प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया। बड़ी संख्या में जमा हुए लोगों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी। प्रदर्शनकारी धीरे-धीरे मस्जिद की ओर बढ़ रहे हैं। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ी भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वहीं इस मामले में हिमाचल सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सभी को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है। लेकिन ऐसी स्थिति नहीं बने कि शांति खराब हो। प्रदेश का लाॅ एंड ऑर्डर बिगड़ने नहीं दिया जा सकता।
पत्थरबाजी और झड़प में पुलिस का एक जवान घायल हुआ है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन चलाई और लाठीचार्ज किया। बता दें कि संजौली विवाद 2010 में शुरू हुआ था। इसको लेकर नगर निगम में शिकायत की गई थी। ताजा विवाद 31 अगस्त को शुरू हुआ जब 2 गुटों में इसको लेकर मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद हिंदू संगठनों ने अवैध मस्जिद को गिराने की मांग की।
ये भी पढ़ेंः शिमला में मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल? हिंदू संगठनों का आज प्रदर्शन, जानें पूरा मामला
बता दें कि इस मुद्दे से हिमाचल के साथ देश की सियासत भी गरमा गई है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने विधानसभा में मस्जिद निर्माण को लेकर कड़ी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि संजौली बाजार में चलना मुश्किल हो रहा है। चोरियां बढ़ गई हैं। लव जिहाद जैसी घटनाएं हो रही हैं। जो प्रदेश के लिए खतरनाक हैं। मस्जिद का निर्माण पूरी तरह से अवैध है। पहले एक मंजिल बनाई गई इसके बाद बिना अनुमति के 4 मंजिलें और बनाई गई।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.8 रही तीव्रता
संबंधित खबरें
1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
6 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
13 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
17 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
18 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
21 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
22 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
27 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
32 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
36 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines