शिमला के 3 मंजिला जाहरू नाग मंदिर में लगी भीषण आग, ढाई करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण

Shimla Jahru Nag Temple: उत्तराखंड न्यूज हिमाचल के शिमला स्थित रामनगर में रविवार देर रात करोड़ों रुपये की लागत से बने जाहरू नाग मंदिर में अचानक आग लग गई. कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया और आग मंदिर की तीनों मंजिलों में फैल गई.

Shimla News, Shimla, Jahru Nag Temple, Rampur, Massive Fire, Shimla Police, Shimla Fire Department, शिमला न्यूज, शिमला, जाहरू नाग मंदिर, रामपुर, भीषण आग, शिमला पुलिस, शिमला दमकल विभाग

मंदिर में लगी आग

विज्ञापन

Shimla Jahru Nag Temple: उत्तराखंड न्यूज हिमाचल के शिमला स्थित रामनगर में रविवार देर रात करोड़ों रुपये की लागत से बने जाहरू नाग मंदिर में अचानक आग लग गई. कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया और आग मंदिर की तीनों मंजिलों में फैल गई. आग के कारण नए बने भव्य मंदिर पूरा जल गया. अचानक लगी आग के कारण मौके पर हड़कंप मच गया. आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने दमकल की कई गाड़ियों की मदद से देर रात तक आग पर काबू पाने का प्रयास करने में जुटी रही.

ढाई करोड़ से अधिक रुपयों से हुआ था निर्माण

रामपुर के शनैरी गांव में स्थित जाहरू नाग मंदिर का निर्माण लगभग ढाई करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत से किया गया था. हाल ही में इस तीन मंजिला निर्माण का कार्य पूरा हुआ था. इस भव्य मंदिर के निर्माण के लिए लगभग 60 लाख रुपये की धनराशि सरकार की तरफ से दी गई थी और बाकि की रकम स्थानिय लोगों ने एकत्र की थी. मंदिर के निर्माण के बाद स्थानिय लोग इसके उद्घाटन की तैयारी करने में जुटे थे. रविवार रात लगी अचानक आग इतनी भयानक थी कि आग ने पूरे मंदिर को अपनी चपेट में ले लिया और पूरा मंदिर जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

आग के कारण मची अफरा-तफरी

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कई दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया. बताया है कि आग के कारण मंदिर में लकड़ी की सामग्री और अन्य धार्मिक वस्तुएं जल गई. वहीं घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि कई किलोमीटर दूर से देखी जा सकती थी. वहीं यह मंदिर स्थानीय लोगों लोगों की आस्था का केन्द्र था. मंदिर में आग लगने के कारण लोग काफी दुखी हैं. वहीं देर रात तक दमकल विभाग की टीमें मौके पर पानी की बौंछार करने में जुटी रही.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ