मंडी में बारिश का कहर: पहाड़ से अचानक आया सैलाब और मिनटों में सब तहस-नहस, लोग चीखते रहे, देखें वीडियो

Himachal Video, Mandi Video, Monsoon Video, Disaster video, Trending Video, Video News

Video News: बारिश से पहाड़ों पर तबाही का मंजर है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो (Video) वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर आपके होश फाख्ता हो जाएंगे। हिमाचल प्रदेश से एक ताजा वीडियो सामने आया है, जिनमें मिनटों में सब तहस-नहस कर दिया और लोग सिर्फ चीखते रह गए।

विज्ञापन

कई घर भी सैलाब में बहे

ये वीडियो एक समाचार एजेंसी की ओर से जारी किया गया है। ये वीडियो हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के थुनाग क्षेत्र का बताया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहाड़ से अचानक पानी, मलबे और टूटे हुए पेड़ों का सैलाब आता है। पहाड़ पर घरों को लपेटता हुए निकल जाता है। इस दौरान कई घर भी ढह गए।

विज्ञापन

कई जिलों में 50 साल का रिकॉर्ड टूटा

जानकारी के मुताबिक, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के बीच सोलन में रविवार को 135 मिमी बारिश हुई, जिससे 1971 में एक दिन में 105 मिमी बारिश का 50 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। इसके अलावा ऊना जिले में वर्ष 1993 के बाद सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ