Himachal CM Oath Ceremony: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने रविवार को पुष्टि की कि वह सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी। बता दें कि प्रतिभा सिंह को राज्य में पार्टी की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा था। निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
सुक्खू को कांग्रेस आलाकमान ने शनिवार को हिमाचल विधानसभा के नेता के रूप में चुना था। इससे पहले मुख्यमंत्री को लेकर कई बार पेंच भी फंसा था। विधायक दल की बैठक में नवनिर्वाचित विधायकों ने आलाकमान को मुख्यमंत्री पद के लिए निर्णय लेने के लिए अधिकृत करने का प्रस्ताव पारित किया था।
प्रतिभा सिंह के आवास पर सुक्खू ने की मुलाकात
हिमाचल प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। बैठक के बाद प्रतिभा ने कहा कि आज दोपहर होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेना उनका कर्तव्य है।
उन्होंने कहा, “मैं उनके शपथ ग्रहण समारोह में क्यों नहीं शामिल होऊंगी? बिल्कुल, मैं जाऊंगी। आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दौरान उनके साथ रहना मेरा प्रमुख कर्तव्य है।”
राजभवन के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि रविवार को दोपहर 1.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद कांग्रेस नेता ने कहा कि यह अवसर देने के लिए वह कांग्रेस और गांधी परिवार के आभारी हैं।
सीएम चुने जाने के बाद सुक्खू ने कही ये बात
सुक्खू ने कहा कि उन्हें खुशी है कि एक साधारण परिवार से होने के बावजूद वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। मुझे खुशी है कि मैं एक साधारण परिवार से होने के बावजूद सीएम बनने जा रहा हूं। मुझे यह अवसर देने के लिए मैं कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार का शुक्रगुजार हूं।
मेरी मां ने मुझे राजनीति में आने से कभी नहीं रोका। मैं आज उनके आशीर्वाद के कारण यहां पहुंचा हूं। बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले स्थानीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया और पुरानी पेंशन योजना सहित आकर्षक वादे किए।
भाजपा के प्रेम कुमार धूमल के बाद वे हमीरपुर जिले से दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस ने राज्य में विधानसभा चुनाव में 40 सीटों पर जीत हासिल की।
संबंधित खबरें
60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 hrs agoहिमाचल में स्थानीय लोगों को टोल पर मिलेगी बड़ी राहत
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 days agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
4 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
8 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
10 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
18 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
25 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
29 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines