Polish Paraglider Missing in Kangra for Two Days: हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के बीर इलाके से उड़ान भरने के बाद एक पोलैंड का पैराग्लाइडर लापता है। उसकी तलाश में पिछले दो दिनों से दो हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। बताया गया है कि सोमवार को (23 अक्टूबर) चार पोलिश नागरिक बीर से निकले थे और फिर धर्मशाला के पास लापता हो गए। कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि कांगड़ा जिले की बचाव टीमों ने चार में से तीन विदेशी नागरिकों का पता लगा लिया है, लेकिन एक नागरिक (आंद्रेज) अभी भी लापता है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना कांगड़ा जिले के बीर-बिलिंग में 26 अक्टूबर यानी आग होने वाली प्री-वर्ल्ड कप पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता शुरू होने से कुछ दिन पहले हुई। जिला प्रशासन के अनुसार प्रशिक्षित ग्लाइडर भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी बीर-बिलिंग में उड़ान भर सकते हैं, प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं और साहसिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।
इस कैटेगरी में भरी थी उड़ान
जांच में सामने आया है कि ये पैराग्लाइडर किसी भी एसोसिएशन से रजिस्टर्ड नहीं थे, क्योंकि उन्होंने फ्री-फ्लाइंग श्रेणी में उड़ान भरी थी। इसमें रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस कैटेगरी के तहत एक व्यक्ति 200-250 किमी तक की दूरी तय कर सकता है।
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को इंद्रुनाग इलाके के पास से तीन विदेशियों को बचाया गया है। वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं और मेडिकल जांच की गई है। उन्होंने बताया कि पैराग्लाइडरों ने खुलासा किया कि उन्होंने शाहपुर क्षेत्र के लिए उड़ान भरने की योजना बनाई थी, लेकिन वे भटक गए।
यह भी पढ़ेंः शिमला में 12 से 15 अक्टूबर तक इंटरनेशनल फ्लाइंग फेस्टिवल शुरू, देश-विदेश के 120 पैराग्लाइडर ने लिया भाग
लापता शख्स की बेटी ने दी थी जानकारी
एसपी ने कहा कि बचाव प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है और लापता पैराग्लाइडर का पता लगाने के लिए धर्मशाला और इंद्रुनाग के पास तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि पैराग्लाइडर के संबंध में प्रारंभिक जानकारी लापता व्यक्ति की बेटी से सोशल मीडिया के माध्यम से मिली। उन्होंने बताया कि पुलिस लापता लोगों के परिवार के सदस्यों के संपर्क में है।
बता दें कि बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही प्री-वर्ल्ड कप पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लगभग 28 देशों के 150 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है।
यहां देखें पूरा वीडियो…
संबंधित खबरें
1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
5 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
11 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
16 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
17 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
20 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
21 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
26 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
31 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
35 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
35 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines