PM Modi Himachal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पहाड़ी राज्यों में तो कांग्रेस दशकों तक तरसाओ, लटकाओ-भटकाओ की नीति पर चली है। कांग्रेस के लिए सरकार में आना, सरकार में रहना, राज-पाट चलाने जैसा ही रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल के लोग भाजपा सरकार की जोरदार वापसी की ठान चुके हैं। फौजियों की ये धरती, वीर माताओं की ये धरती, जब संकल्प ले लेती है तो उसे सिद्ध करके ही दिखाती है। उन्होंने कहा कि अमृतकाल के इन वर्षों में हिमाचल में तेज विकास जरूरी है, स्थिर सरकार जरूरी है। मुझे खशी है कि हिमाचल के लोग, यहां के युवा, यहां की माताएं-बहनें इस बात को अच्छी तरह समझ रही हैं।
श्याम सरन नेगी को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
आजाद भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज श्याम सरन नेगी जी का दुःखद निधन हो गया। 106 वर्षीय नेगी जी ने 30 से ज्यादा बार मतदान किया था। अभी 2 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए उन्होंने पोस्टल बैलेट से वोट दिया था। यह बात हर देशवासी को प्रेरित करेगी। मैं बहुत ही भावुक मन से श्याम सरन नेगी जी को श्रद्धांजलि देता हूं।
पीएम बोले- आपका वोट अगले 25 साल की विकास यात्रा करेगा
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार का हिमाचल का चुनाव बहुत खास है। इस बार 12 नवंबर को पड़ने वाला एक-एक वोट, हिमाचल के अगले 25 साल की विकास यात्रा तय करेगा। उन्होंने कहा कि सुंदर नगर में मेरा पहले भी बहुत बार आना हुआ है। मैंने निहरी की चढ़ाई भी चढ़ी है और सराज, कुल्लू, किन्नौर, चंबा और कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र पैदल नापे हैं। यहां के रास्ते, सुंदर नगर की इतनी सुंदर BBMB झील, कोई कैसे भूल सकता है।
पीएम मोदी ने कहा कि झूठे वादे करना, झूठी गारंटी देना, कांग्रेस की पुरानी तरकीब रही है। किसानों को कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस किस तरह झूठ बोलती आ रही है, इसका भी गवाह पूरा देश रहा है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली और हिमाचल में भाजपा की सरकार थी तो काम तेजी से चल रहे थे। लेकिन जैसे ही, पांच उसके, पांच उसके, इस चक्कर में पड़ गए और कांग्रेस वाले वापस आए, सारे काम ठप कर दिए।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा यहीं सोचा कि यह छोटा राज्य है जहां से 3-4 सांसद आते हैं इनकी देश की राजनीति में हैसियत ही क्या है। इसी वजह से कांग्रेस ने हिमाचल के विकास को कभी भी प्राथमिकता नहीं दी और हिमाचल लगातार पीछे होता चला गया। बीच-बीच में यहां BJP की सरकार बनी तो कुछ काम आगे बढ़ा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भारत अपनी आजादी के 100 साल बनाएगा, तो उसी के आसपास हिमाचल भी अपनी स्थापना के 100 साल पूरे करेगा। इसलिए अगल 25 साल का कालखंड बहुत ही अहम है। अमृत काल के इन वर्षों में हिमाचल में तेज विकास जरूरी है, स्थिर सरकार जरूरी है। मुझे खुशी है कि यहां के लोग इस बात को बहुत अच्छी तरह से समझ रही हैं। वो जानते हैं कि भाजपा यानी स्थिरता, सेवा भाव, सम्भाव और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता।
पीएम मोदी का आरोप- कांग्रेस ने सारे काम ठप किए
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब दिल्ली और हिमाचल में भाजपा की सरकार थी तो काम तेजी से चल रहे थे। लेकिन जैसे ही, पांच उसके, पांच उसके, इस चक्कर में पड़ गए और कांग्रेस वाले वापस आए, सारे काम ठप कर दिए। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा जो संकल्प लेती है, उसकी सिद्धि करके दिखाती है। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का संकल्प लिया, उसे सिद्ध करके दिखाया। भाजपा ने राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया, आज अयोध्या में इतना भव्य राम मंदिर बन रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सच्चाई ये है कि 2012 में जिस घोषणा पत्र पर वो चुनाव जीते, वादे किए थे, एक भी काम उन्होंने नहीं किया। जबकि भाजपा की पहचान है कि हम जो कहते हैं उसे पूरा करने के लिए दिन-रात खपा देते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस 40 साल से देश के फौजियों को वन रैंक वन पेंशन का वायदा करती आ रही थी। लेकिन इतने वर्षों तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार रहने के बावजूद उसने कुछ नहीं किया।
पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने रक्षा क्षेत्र में ही किया था। तब से कांग्रेस की सरकार जब तक रही, तब तक रक्षा सौदों में जमकर दलाली खायी। कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि देश रक्षा साजो-सामान के मामले में आत्मनिर्भर बने। आज भारत आत्मनिर्भर होने का अभियान चला रहा है। अपने हथियार खुद बनाने पर जोर दे रहा है। कांग्रेस देश की रक्षा की ही नहीं, बल्कि देश के विकास की भी हमेशा विरोधी रही है।
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 hrs agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
1 day ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
10 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
16 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
21 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
22 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
25 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
26 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
31 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines