कांग्रेस के सीनियर नेता पवन खेड़ा का बड़ा बयान, बोले- हिमाचल में हम ऑपरेशन कीचड़ को सफल नहीं होने देंगे

bjp, pm modi, bommai, congress karnataka, bjp karnataka, Karnataka Election Result 2023

Himachal Pradesh Election Result 2022: कांग्रेस के सीनियर नेता पवन खेड़ा ने बड़ा बयान दिया है। पवन खेड़ा ने कहा है कि हिमाचल में हमारी पार्टी कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हम हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन कीचड़ सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने ये भी कहा कि राज्य में हम स्थिर सरकार देने जा रहे हैं।

बता दें कि रुझानों में कांग्रेस को 38 और बीजेपी को 27 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। आम आदमी पार्टी का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑपरेशन लोटस की आशंका को देखते हुए कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के विधायकों को राजस्थान में स्थानांतरित करने की योजना बना रही है।

प्रियंका गांधी भी लगातार नतीजों पर रख रहीं हैं नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रही हैं और उनके आज शिमला पहुंचने की भी उम्मीद है।

बता दें कि 1985 के बाद हिमाचल में ऐसा नहीं हुआ है कि किसी एक पार्टी ने लगातार दूसरी बार राज्य में सरकार बनाई हो। हिमाचल प्रदेश की परंपरा के अनुसार, राज्य में हर पांच साल में सरकार बदलती है। राज्य के 55 लाख मतदाताओं में से 75 प्रतिशत से अधिक ने अपनी 68 सदस्यीय विधानसभा और सरकार को चुनने के लिए 12 नवंबर को हुए चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस चुनाव में कुल 412 उम्मीदवार मैदान में हैं।

कांग्रेस को अपनी जीत का भरोसा है। कांग्रेस ने कहा कि मतदाता मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, पुरानी पेंशन योजना और राज्य के निवासियों के जीवन और आजीविका की अन्य चुनौतियों के मूलभूत मुद्दों पर फैसला करेंगे। बता दें कि कांग्रेस फिलहाल, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता में है। दोनों राज्यों में 2023 में चुनाव होने हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ