हिमाचल में मरीज और डॉक्टर के बीच चले लात-घूंसे, वीडियो सामने आने पर मचा बवाल

Patient and Doctor Fight: आइजीएमसी अस्पताल प्रबंधन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. जिसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है. IGMC के एमएस डॉ राहुल राव ने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

FIGHT_f28fbe

(राजेश शर्मा)
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल आईजीएमसी शिमला में उपचार के लिए आए मरीज और डॉक्टर के बीच ‘तू’ कहने को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि हाथापाई से लेकर लात घूंसे चल पड़े. जिसका वीडियो सामने आने के बाद अब मामला सुर्खियों में है. 15 सेकंड की वीडियो में देखा जा सकता है कि बेड पर लेटे हुए मरीज पर पहले डॉक्टर हमला करता है उसके बाद मरीज ने डॉक्टर पर लातें बरसाने शुरू कर दिए, फिर तो डॉक्टर ने भी आपा खोते हुए मरीज पर घूंसे बरसाना शुरू कर दिया. डॉक्टर ने बेड पर ही मरीज की बुरी तरह से पिटाई कर दी.

विज्ञापन

इस दौरान आसपास मौजूद लोग बीच बचाव करने का प्रयास करते दिखे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें भी फटकार लगा दी. इसके बाद मरीज के समर्थन में आए लोगों ने IGMC के बाहर जमकर नारेबाजी की. मरीज ने बताया कि वे एंडीस्कोपी करवाने के लिए आए थे. बेड पर लेटने को लेकर विवाद हुआ. डॉक्टर ने उन्हें तू कहा जजिसको लेकर मरीज ने आपत्ति जाहिर की तो डॉक्टर ने उनके साथ बदतमीजी की. इस पर मरीज ने कहा कि क्या वह घर पर भी ऐसे ही बात करते हैं तो डॉक्टर ने उस पर हमला कर दिया.

विज्ञापन

अब मरीज के परिजन माफी मांगने और डॉक्टर को बर्खास्त करने की मांग पर अड़ गए हैं. यदि अस्पताल प्रबंधन ने ऐसा न किया तो वे आंदोलन करेंगे. डॉक्टर और मरीज के बीच मारपीट के इस वीडियो ने पूरे सिस्टम को हिला दिया है. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में स्थित राज्य के सबसे बड़े अस्पताल में यह घटना हुई है. वीडियो सामने आने के बाद अधिकारी हरकत में आ गए हैं.

आइजीएमसी अस्पताल प्रबंधन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. जिसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है. IGMC के एमएस डॉ राहुल राव ने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ