हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Himachal News: कांग्रेस MLA विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

विज्ञापन
विक्रमादित्य सिंह ने पीएम मोदी पर किया पटलवार।

Vikramaditya Singh: हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, शिमला ग्रामीण से विधायक उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह समेत परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। यह वारंट विक्रमादित्य सिंह की पत्नी द्वारा की गई शिकायत के आधार पर जारी किया गया है।

शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह की पत्नी सुदर्शना ने राजस्थान के उदयपुर कोर्ट में अपने पति और परिवार के सदस्यों के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत 17 अक्टूबर को दर्ज कराई गई है। इस मामले में 17 नवंबर को हुई पहली सुनवाई में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उदयपुर की अदालत ने पति विक्रमादित्य सिंह, सास प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता सिंह, नंदोई अंगद सिंह व नन्दोई अंगद सिंह को गैर जमानती वारंट जारी किया है।

मामला राजस्थान के उदयपुर कोर्ट में है

मामले के सभी प्रतिवादियों को 14 दिसंबर को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है। सुदर्शना ने घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम की धारा 20 के तहत उदयपुर कोर्ट में परिवाद दायर किया था। सुदर्शना ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के बाद ससुराल में उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी गई।

विक्रमादित्य सिंह और सुदर्शना ने 2019 में शादी की थी

राजस्थान के मेवात वंश की राजकुमारी सुदर्शना की शादी 8 मार्च 2019 को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह और शिमला ग्रामीण विधायक के बेटे विक्रमादित्य सिंह से हुई थी। यह शादी राजस्थान के कानोता गांव में हुई थी। शिकायत में कहा गया है कि शादी के बाद ससुराल वालों ने प्रताड़ना शुरू कर दी।

शिकायत में सुदर्शना ने अदालत से अनुरोध किया है कि प्रतिवादी पक्ष को उसके रहने के लिए एक घर की भी व्यवस्था करनी चाहिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें