---विज्ञापन---

Monsoon Update: हिमाचल में बारिश से हाहाकार; अब तक नौ की मौत, 100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

Monsoon Update: हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। पहली बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, तो वहीं पहाड़ी राज्यों में आफत आ गई है। ताजा हालातों की बात करें तो मानसून से हिमाचल प्रदेश में हाहाकार की स्थिति है। 24 जून […]

Monsoon Update: हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। पहली बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, तो वहीं पहाड़ी राज्यों में आफत आ गई है। ताजा हालातों की बात करें तो मानसून से हिमाचल प्रदेश में हाहाकार की स्थिति है।

24 जून को हिमाचल पहुंचा मानसून

हिमाचल प्रदेश के राजस्व और आपदा प्रबंधन के प्रमुख सचिव ओंकार चंद शर्मा ने बताया है कि हिमाचल में 24 जून को मानसून (Monsoon Update) ने दस्तक दी थी। भारी बारिश के कारण अब तक राज्य में 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 14 लोग घायल हैं। इसके अलावा राज्य के मार्गों में कटान होने के कारण रास्ते बंद हो गए हैं।

---विज्ञापन---

घरों और संपत्तियों को नुकसान

प्रमुख सचिव ने बताया कि बारिश के कारण राज्य में संपत्तियों को भी काफी नुकसान हुआ है। रविवार को बारिश के कारण 4 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि 28 आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं। बारिश के कारण राज्य में अभी तक अनुमानित नुकसान लगभग 104 करोड़ रुपये है।

---विज्ञापन---

कुल्लू में अचानक आई ‘बाढ़’

बताया गया है कि कुल्लू में अचानक बारिश का पानी आ जाने से करीब 200 लोग फंस गए थे। इसके अलावा बारिश के कारण पूरे प्रदेश में करीब 85 सड़के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कालका-शिमला रेलवे ट्रैक भी बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। भूस्खलन के कारण ट्रैक पर पत्थर और मलबा आ गया है।

कई इलाके पूरी तरह से कटे

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बारिश के पानी से कई मार्ग पूरी तरह से कट गई हैं। कई जिलों के मुख्य बाजारों में आपूर्ति बाधित हो रही है। हिमाचल प्रदेश के सबसे सुंदर नगरों में से एक जोगिंद्रनगर में भी मुख्य मार्गों पर कई पेड़ों के गिर जाने से रास्ता जाम हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

---विज्ञापन---

हिमाचल प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Jun 27, 2023 04:18 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola